समझाइश का असर: पुलिस ने मायके में रह रही महिलाओं को भेजा ससुराल

समझाइश का असर: पुलिस ने मायके में रह रही महिलाओं को भेजा ससुराल


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

टीकमगढ़4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

कोतवाली पुलिस ने मायके में चार साल से रह रही एक महिला को खुशी-खुशी उसके मायके पहुंचाया है। जिसे रखने के लिए ससुराल पक्ष भी राजी हो गया। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि खेमवती अहिरवार उम्र 28 वर्ष निवासी कुंवरपुरा हाल धर्मपुरा थाना कुड़ीला की शादी वर्ष 2014 में कुंवरपुरा निवासी जितेंद्र अहिरवार से हुई थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए। छोटी-छोटी बातों लेकर मनमुटाव हुआ तो करीब चार साल से अलग रह रही थी।

पत्नी खेमवती पढ़ी लिखी होेने पर किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती थी। जिस पर पुलिस ने उसके पति और ससुर काशीराम और ननद को बुलाकर समझाइश दी गई। जिससे खुशी-खुशी ससुराल वाले रखने के लिए राजी हो गए। पुलिस ने कोतवाली से महिला को बच्चों सहित ससुराल भेजा।



Source link