- Hindi News
- Local
- Mp
- After Mass Atrocities From Woman, She Put In Private Part, Victim’s Condition Critical
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सीधीएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्रतिकात्मक फोटो
- पुलिस ने तीन आराेपियों को गिरफ्तार किया
जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। पीड़िता को गंभीर अवस्था में पहले सीधी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से रीवा रैफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उसी गांव के हैं।
चार साल पहले पति की मौत के बाद महिला अपने दो बच्चों के साथ झोपड़ी में दुकान चलाकर परिवार पाल रही है। शनिवार रात तीन युवकों ने महिला को आवाज देकर पानी मांगा। महिला ने पानी न होने की बात कही तो आरोपी झोपड़ी के टटिए को तोड़कर अंदर घुस गए।
आरोपियों ने महिला के साथ दुराचार किया। दरिंदगी की हद तो तब हो गई जब दुराचार के बाद महिला के प्रायवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। घटना के बाद रक्तस्त्राव होने लगा जो दूसरे दिन भी जारी रहा। बताया गया कि पीड़िता को उसकी बहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया ले गई जहां से जिला चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया।
पीड़िता गर्म कपड़े नहीं पहने थी। वह ठंड से कांप रही थी। उसकी हालत देखकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले ने अपना शाल व जैकेट उसे पहनाकर रीवा रैफर करवाया। अमिलिया पुलिस ने आरोपी लल्लू कोल, भाईलाल पटेल व एक अन्य को गिरफ्तार किया है।