Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शिवपुरी4 दिन पहले
- कॉपी लिंक
आनंद मार्ग प्रचारक शाखा द्वारा आनंद मार्ग के वरिष्ठ सन्यासी जिनका महाप्रयाण (समाधि) हाल ही में हुआ है। उनकी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर आनंद मार्ग प्रचारक शाखा द्वारा अस्पताल परिसर में खाने के पैकेट का वितरण किया गया।
प्रवक्ता निष्काम गर्ग ने बताया पिछले दिनों आनंद मार्ग के वरिष्ठ सन्यासी आचार्य पवित्रानंद अवधूत, आचार्य मन्त्रेश्वरानंद अवधूत, आचार्य केशवानंद अवधूत, आचार्य यतिस्वरानंद अवधूत का महाप्रयाण हो गया। यह सभी आचार्य आनंद मार्ग के वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे। शाखा द्वारा इस अवसर पर शिवपुरी जिला चिकित्सालय परिसर में लोगों को भोजन के पैकेट वितरण किए गए।