Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मंदसौर2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा छठवीं से आठवीं तक के शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर शुरू किया है। यह कार्यक्रम सप्ताह में 6 दिन सोमवार से शनिवार तक प्रसारित किए जाएंगे। कक्षा आठवीं के लिए सुबह 11 से 11.30 बजे तक, सातवीं के लिए 11.30 से 12 बजे एवं छठवीं के लिए दोपहर 12 बजे से 12.30 तक वीडियो पाठों का प्रसारण किया जाएगा। कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिए दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर पूर्व से ही शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है। इसमें सोमवार से शुक्रवार तक कक्षा 11वीं के लिए सुबह 10 से 11 और कक्षा 9वीं के लिए दोपहर 3 से 4 बजे के बीच शैक्षिक कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है।