हल्की बूंदाबांदी: बारिश के बाद छाया कोहरा; दो दिन और रहेगा असर, 14 से बढ़ेगी ठंड

हल्की बूंदाबांदी: बारिश के बाद छाया कोहरा; दो दिन और रहेगा असर, 14 से बढ़ेगी ठंड


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

विदिशाएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

इस सीजन में विदिशा में जनवरी का सबसे ज्यादा कोहारा और बारिश हुई। कोहरे के कारण पहली बार शहर में रविवार सुबह साढ़े 8 बजे तक 50 मीटर दृश्यता रह गई थी। रविवार को सुबह 8 बजे तक पूरे जिले में 2.2 मिमी बारिश दर्ज हुई है। शहर में 2 मिमी बारिश दर्ज हुई। शनिवार को रात तक हल्की बूंदाबांदी हुई थी। वहीं रविवार को बाछल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। सीहोर कृषि कॉलेज मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर ने बताया कि अब दो दिन तक इसी तरह सुबह कोहरा रहेगा। 14 से फिर ठंड रहेगी।

ऐसा रहा रात का पारा
दिनांक पारा

04 जनवरी 16.5
05 जनवरी 16.0
06 जनवरी 13.5
07 जनवरी 17.0
08 जनवरी 17.0
09 जनवरी 17.5
10 जनवरी 16.0
दिन का पारा 5 डिग्री नीचे आया: रविवार को न्यूनतम पारा 16 डिग्री रहा। वहीं दिन का 23 डिग्री रहा। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को दिन का पारा 28 तो रात का 17.5 डिग्री था।

अब तक 107.42 सेमी बारिश दर्ज: जिले में अब तक 107.42 सेमी बारिश दर्ज हो चुकी है। जिले की औसत बारिश 107.55 सेमी मानी जाती है। हालांकि पिछले साल अब तक 173.96 सेमी बारिश दर्ज हुई थी।



Source link