Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रायसेन2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
- महिलाओं के साथ जंगल गई थी बच्ची
- चिकलाेद वन रेंज के तहत मेरमांगा के जंगल में हुअा हादसा
जंगल में महिलाओं के साथ लकड़ी बीनने गई 13 साल की बच्ची काे घात लगाकर बैठा एक तेंदुआ खींच कर ले गया। यह देख महिलाओं ने शाेर मचाया ताे तेंदुआ बच्ची काे छाेड़कर भाग गया। इसमें बच्ची की माैत हाे गई। यह हादसा चिकलोद वन रेंज के तहत मेरमांगा के जंगल में रविवार को हुआ। सूचना है कि तेंदुआ गांव के आसपास ही है। वन अमला माैके पर पहुंच गया है। तेंदुए काे पकड़ने के लिए जाल लगाने की तैयारी की जा रही है। वन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मेरमांगा गांव की 13 वर्षीय रिशिका आदिवासी गांव की महिलाओं के साथ लकड़ी बीनने के लिए जंगल में गई थी। तभी जंगल में झाड़ियों में छिपे एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे अपने साथ उठा ले गया। बच्ची को बचाने के लिए उसके साथ गई महिलाओं ने जमकर शाेर मचाया। तब कहीं जाकर तेंदुआ उसे छोड़ कर भाग गया, लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा और बच्चे के शव को पोस्ट मार्टम के लिए औबेदुल्लागंज भेजा है।