हादसा: मवेशी चराने गए किशोर की कुएं में डूबने से मौत

हादसा: मवेशी चराने गए किशोर की कुएं में डूबने से मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

ग्राम खेड़ा में मवेशी चराने गया 15 साल का किशोर कुएं में गिर गया। कुछ देर बाद जब परिवार के लोगों को पता चला तो वे किशोर को कुएं से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। खेड़ा निवासी शिवराज गुर्जर रविवार सुबह मवेशी चराने खेत की ओर गया। जहां वह एक कुएं की मुंडेर पर बैठ गया। संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गया। कुछ समय बाद छोटी बहन आई तो उसने कुएं में शिवराज का गमछा देखा। इस पर उसने घर जाकर इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शिवराज को कुएं से निकालते ही जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। शिवगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



Source link