Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर4 दिन पहले
- कॉपी लिंक
शहर के भगवानगंज इलाके में बीती रात बड़ा हादसा टल गया। ट्रक की स्टेयरिंग फेल हाे जाने से अनियंत्रित ट्रक एक माेबाइल शाॅप में जा घुसा। गनीमत रही कि दुकान बंद थी, वरना दुर्घटना में कई लाेग चपेट में आ सकते थे। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। घटना सन्मति माेबाइल शाॅप की है। पुलिस ने ट्रक काे जब्त किया है।
बहेरिया घाटी पर ट्रक ने ट्रक काे पीछे टक्कर मारी
बहेरिया घाटी पर शनिवार रात दाे ट्रकाें में टक्कर हाे गई। जानकारी के अनुसार एक ट्रक ने आगे जा रहे दूसरे ट्रक काे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल हाे गया। घायल हाे बहेरिया 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। टक्कर मारने वाले ट्रक का अगला हिस्सा चकनाचूर हाे गया है।