Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इटारसी2 दिन पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो
होशंगाबाद इटारसी के बीच रैसलपुर में रात 11.30 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक ट्रक में गैस सिलेंडर भरे हुए थे। संयोग से सिलेंडर खाली थे। सिटी थाने में रात 3:15 बजे घटना की कायमी हुई। पुलिस ने निंदिया मंडला संदीप पिता मुन्नालाल मंगरे (22) के बयान दर्ज कर ट्रक एमपी 48 एच 0945 के ड्राइवर पर तेजी व लापरवाही से ट्रक चलाकर एक्सीडेंट करने का अपराध दर्ज किया। संदीप के पैर की एड़ी में चोट आई।
यह ट्रक बैतूल आरटीओ में कृषि विज्ञान केंद्र के नाम पर रजिस्टर्ड है। इस ट्रक के ड्राइवर भैसदेही जिला बैतूल के राकेश (30) पिता फकीरा धुर्वे के कथन पर संदीप मंगरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। हादसे में राकेश का पैर टूट गया। घटनास्थल से घायलों को एंबुलेंस के ड्राइवर सलमान ईएमटी राजेंद्र अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।