हादसा: हाईटेंशन की चपेट में आया किशोर झुलसा, हालत गंभीर

हादसा: हाईटेंशन की चपेट में आया किशोर झुलसा, हालत गंभीर


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

दिनारा3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
  • दिनारा क्षेत्र में तांबे के तार से पतंग उड़ाते समय हुआ हादसा

दिनारा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौराहा स्थित मकान के पास 14 साल का किशोर रविवार काे पहाड़ी पर तांबे के तार से पतंग उड़ा रहा था। पतंग ऊंचाई पर उड़ती हुई पहुंची और 33 केवी हाईटेंशन लाइन से जैसे ही टकराई, तांबे के तार के जरिए किशोर को करंट लग गया। इस हादसे में बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कृष्णकांत केवट (14) पुत्र महेंद्र केवट निवासी श्रीकृष्णा चौराहा के पास दिनारा रविवार को अपने मकान के पास मौजूद पहाड़ी पर पतंग उड़ा रहा था। वह धागे की बजाय पतंग उड़ाने के लिए तांबे के तार का इस्तेमाल कर रहा था। पतंग के साथ जैसे ही तांबे का तार का 33 केवी लाइन से टकराया तो उसे करंट लग गया। इससे वह झुलस गया। इस हादसे के बाद परिजन उसे इलाज के लिए झांसी ले गए हैं।



Source link