11 लोग पॉजिटिव: स्विट्जरलैंड से रतलाम आए युवक की रिपोर्ट निगेटिव

11 लोग पॉजिटिव: स्विट्जरलैंड से रतलाम आए युवक की रिपोर्ट निगेटिव


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में रविवार को राहतभरी खबर मिली है। स्विट्जरलैंड से जो व्यक्ति रतलाम आया था, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनके परिवारजन भी निगेटिव रहे हैं। इधर, 11 नए पॉजिटिव मिले। इनमें 9 बुजुर्ग हैं। 3 दिन पहले स्विट्जरलैंड से एक युवक रतलाम आया था। युवक की स्विट्जरलैंड में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, हालांकि, बैंगलोर में रिपोर्ट निगेटिव रही थी। ऐसे में युवक की रिपोर्ट को लेकर चिंता का माहौल था। युवक का सैंपल जांच के लिए उज्जैन भेजा गया था। रविवार को रिपोर्ट मिली, जोकि निगेटिव रही। युवक के परिवार का भी सैंपल लिया था। वह भी निगेटिव रहा। रिपोर्ट निगेटिव है – एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव बोरीवाल ने बताया कि स्विट्जरलैंड से आए युवक की रिपोर्ट निगेटिव है। परिवार का भी सैंपल लिया था। वह भी निगेटिव रहा है। लोगों से अपील है कि सतर्क रहें। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजेशन का ख्याल रखें।

11 लोग पॉजिटिव
रविवार को 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इनमें टेलीफोन नगर के एक पुरुष, जाटों का वास के एक पुरुष, राजस्व कॉलोनी की एक महिला, अलकापुरी की तीन महिला, मित्र निवास रोड के एक पुरुष, न्यू ग्लोबस सिटी की एक महिला, सैलाना तथा धाकड़ीपुरा जावरा के एक-एक पुरुष शामिल है। नए संक्रमितों में 9 लोगों की उम्र 60 साल से ज्यादा है। जिले में अब कुल संक्रमित 4196 हो गए हैं।



Source link