BCCI ने बढ़ाई मैच फीस, जानें किसी क्रिकेटर को एक टेस्ट मैच के लिए कितने रुपए मिलते हैं

BCCI ने बढ़ाई मैच फीस, जानें किसी क्रिकेटर को एक टेस्ट मैच के लिए कितने रुपए मिलते हैं


भारतीय क्रिकेटर को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख रुपए मिलते हैं.

भारतीय क्रिकेटरों को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख रुपए मिलते हैं. इसी तरह प्रति वनडे 6 लाख और प्रति टी20 मैच 3 लाख रुपए मैच फीस (Match Fees) मिलती है.क्रिकेटरों को मिलने वाली मैच फीस उनके सालाना अनुबंध के अतिरिक्त है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 11, 2021, 9:12 AM IST

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने क्रिकेटरों को नए साल का शानदार तोहफा दिया है. बोर्ड ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy 2021) के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस बढ़ा दी है. मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत रविवार से हुई है. भारतीय क्रिकेट में घरेलू सत्र की शुरुआत कोरोनावायरस के कारण कई महीनों की देरी से हुई है. टूर्नामेंट के मैच छह शहरों में खेले जा रहे हैं.

बीसीसीआई ने रविवार को जानकारी दी कि सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट का मेजबानी शुल्क 2,50,000 से 3,50,000 कर दिया गया है. यह राशि मेजबान राज्य को दी जाती है. इसके अलावा सभी खिलाड़ियों की मैच फीस 50,000 से बढ़ाकर 75,000 रुपए कर दी गई है.

यहां बता दें कि भारतीय क्रिकेटरों को एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख रुपए मिलते हैं. इसी तरह प्रति वनडे 6 लाख और प्रति टी20 मैच 3 लाख रुपए मैच फीस (Match Fees) मिलती है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है. यही वजह है कि भारतीय क्रिकेटरों को अन्य खेलों के मुकाबले सबसे अधिक मैच फीस मिलती है.

भारतीय क्रिकेटरों को मिलने वाली मैच फीस उनके सालाना अनुबंध के अतिरिक्त है. बीसीसीआई हर साल करीब 25 क्रिकेटरों से सालाना अनुबंध करता है. यह अनुबंध तीन या चार कैटेगरी के तहत किए जाते हैं. ग्रेड-ए प्लस के क्रिकेटरों को 7 करोड़ रुपए सालाना मिलते हैं. इसी तरह ए, बी और सी ग्रेड के क्रिकेटरों को क्रमश: 5, 3 और 1 करोड़ मिलते हैं.








Source link