IND VS AUS: टिम पेन ने कहा-कैच छोड़कर अपनी टीम को निराश किया लेकिन विकेटकीपिंग पर गर्व (साभार-एपी)
India vs Australia: सिडनी टेस्ट ड्रॉ, भारत ने तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन 334 रन बनाए, कुल 131 ओवर खेले
कैच छूटने की वजह से नहीं मिली जीत-पेन
पेन ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘निश्चित तौर पर इस परिणाम में छोड़े गये कैच की भूमिका भी अहम रही. परिणाम किसी के पक्ष में भी जा सकता था लेकिन मैं बहुत निराश हूं. मुझे अपनी विकेटकीपिंग पर गर्व है. मेरे लिये आज का दिन सबसे बुरे दिनों में से एक था. ‘ उन्होंने कहा, ‘यह भयावह अहसास है यह जानते हुए कि हमारे तेज गेंदबाजों और हमारे स्पिनर (नाथन लायन) ने अपनी जीजान लगा दी थी. मुझे निश्चित तौर पर लग रहा है कि मैंने उन्हें निराश किया. ‘ उन्होंने ब्रिसबेन में होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के संदर्भ में कहा, ‘मुझे यह स्वीकार करना होगा लेकिन मुझे अगले सप्ताह एक और मौका मिलेगा इसलिए अब आगे के बारे में सोचते हैं. ‘
अश्विन से झड़प पर पेन की दलीलअश्विन जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो पेन की उनके साथ झड़प भी हुई. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने कहा कि यह खेल का हिस्सा है. उन्होंने कहा, ‘जब खेल चल रहा था तो थोड़ा बहस हुई थी. वे समय बर्बाद कर रहे थे, हम थोड़ा निराश हो रहे थे, हमने उसे बताया तो उसने भी बात की और यह खेल का हिस्सा है. कुछ भी गलत नहीं हुआ. ‘ पेन ने कहा कि भारत ने कड़ा संघर्ष किया और वह इस परिणाम का हकदार था. उन्होंने कहा, ‘निश्चित तौर पर हम मैच जीतना चाहते थे. हमने पर्याप्त मौके बनाये. हमारे लिये मैच में कई सकारात्मक पहलू रहे. यह टेस्ट क्रिकेट का शानदार मैच था. ‘ पेन ने कहा, ‘हम जैसा समझते थे भारत ने वैसे ही कड़ा संघर्ष किया. हम जीत हासिल न करके निराश हैं लेकिन मेलबर्न टेस्ट के बाद हमारे लिये कुछ अच्छे पहलू भी रहे. ‘