नई दिल्ली: नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच सिडनी टेस्ट का 5वां दिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) के नाम रहा, लेकिन स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने ऐसी हरकत की जिसकी वजह से वो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे.
पिच के दुश्मन स्मिथ
मैच की चौथी पारी के दौरान जब ड्रिंक्स ब्रेक हुआ तब ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पिच छोड़कर पानी पीने चले गए. इसी दौरान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने मौका पाकर अपने जूते से पिच को नुकसान पहुंचाया. ऑस्ट्रेलियाई टीम विकेट निकालने के लिए जद्दोजहद कर रही थी, तब स्मिथ ने अपने गेंदबाजों की मदद करने की कोशिश में ये हरकत कर दी.
Australia’s Steve Smith shadow-batted as he came to the crease after the drinks break, and proceeded to remove Rishabh Pant’s guard marks.
#INDvAUS pic.twitter.com/YrXrh3UlKl
— Manoj Singh Negi (@Manoj__negi) January 11, 2021
कैमरे में कैद हुई हरकत
स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की ये हरकत स्टंप्स में लगे कैमरे में कैद हो गई, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने इसे छिपाने की कोशिश की और इस दौरान टीवी पर पुराने फुटेज दिखाए जाने लगे. इसके बावजूद स्मिथ का गुनाह छिप नहीं पाया, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के बाहर जो टेलीविजन फीड मिल रही थी उसने स्मिथ को पिच (Pitch) को नुकसान पहुंचाते हुए साफ देखा जा सकता था.
हो सकती है बड़ी कार्रवाई
स्टीव स्मिथ ने जो किया वो आईसीसी की आचार संहिता (ICC Code of Conduct) के अनुच्छे 2.10 तहत अपराध माना जाता है. इसे ‘अनुचित खेल’ की कैटेगरी में रखा जाता है. नियम में कहा गया है कि,’जो फील्डर जानबूझकर और टालने योग्य तरीके से पिच को नुकसान पहुंचाता है उसे लेवल 1 या लेवल 2 का अपराध माना जाएगा.’ आईसीसी के संज्ञान में आते ही इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सख्त सजा दी जा सकती है.