स्पोर्ट्स टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) टीम में हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) को रिप्लेस कर सकते थे, लेकिन वह भी प्रैक्टिस सेशन में चोटिल हो गए हैं. मयंक की चोट के बाद अब उनके खेलने पर सकंट के बादल छा गए हैं. मयंक की चोट का स्कैन किया जा चुका है, जिसका नतीजा आज आएगा. मैनेजमेंट उम्मीद कर रहा है कि मयंक को फ्रैक्चर नहीं हुआ हो, लेकिन इन चोटों ने ब्रिस्बेन में खेले जाने वाले अंतिम टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन को लेकर सवालिया निशान लगा दिए हैं.
मयंक की चोट भारतीय टीम के ब्रिस्बेन टेस्ट के संकट को और बढ़ा दिया है. जबकि गेंदबाजी विभाग में भी लगभग सभी सीनियर खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं. वहीं, बल्लेबाजी विभाग में भी चोटिल खिलाड़ियों की कमी नहीं हैं.बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अबतक मोहम्मद शमी, उमेश यादव, रविंद्र जडेजा, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, हनुमा विहारी हो चुके हैं. वहीं, ऋषभ पंत, मयंक अग्रवाल और रविचंद्रन अश्विन अभी चोटिल हैं. हालांकि, अभी ये तीनों खिलाड़ी सीरीज में बने हुए हैं. सिडनी टेस्ट के दौरान पैट कमिंस की गेंद ऋषभ पंत की कोहनी में लग गई थी और वह काफी दर्द में नजर आ रहे थे.
India vs Australia: टिम पेन बोले-स्टीव स्मिथ ने नहीं किया पिच से ‘छेड़छाड़’, बचाव में दी ये दलील
वहीं, अश्विन भी सिडनी टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते हुए पीठ चोटिल करवा बैठे थे. अश्विन की पत्नी प्रीति अश्विन ने पांचवे दिन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद ट्वीट करते हुए लिखा था, ”यह आदमी कल रात भयानक पीठ की मोच और अविश्वसनीय दर्द के साथ बिस्तर पर गया था. जब वह सुबह उठे तो सीधे नहीं खड़े हो पा रहे थे. अपने जूते के फीते बांधने के लिए झुक नहीं पा रहे थे. मैं हैरान हूं कि आज अश्विन को ताकत कहां से मिली.”
वहीं, अब मयंक अग्रवाल की चोट ने टीम इंडिया की परेशानी और ज्यादा बढ़ा दी है. वहीं, यह इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार और रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर नहीं आ पाए थे. रोहित शर्मा भी सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया के साथ जुड़े थे. इससे पहे उन्होंने टी20, वनडे सीरीज और पहले दो टेस्ट नहीं खेले थे.