हिंग्लिश में दे सकेंगे कमांड
कंपनी की ओर से इस गाड़ी में एक खास टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसके जरिए आप अपनी गाड़ी को हिंग्लिश में कमांड दे सकते हैं. कार को हिंग्लिश में 70 कमांड दी जा सकती हैं. बता दें MG हेक्टर 2021 में भी ये फीचर देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: भारत में बनेंगी Tesla की कस्टमाइज्ड कारें, Model 3 की जल्द शुरू होगी बुकिंग, जानें कितनी होगी कीमत!कैसा होगा गाड़ी का इंजन और पावर
>> Tata Altroz iTurbo में नया 1.2 लीटर, 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा.
>> यह 180 HP पावर और 140 NM का पीक टॉर्क जनरेट करेगा.
>> इसकी मदद से कार केवल 12 सेकेंड्स में 100 kmph की स्पीड पकड़ सकती है.
>> Altroz iTurbo में 5 स्पीड मैनुअल मिलेगा.
>> कार का माइलेज 18.13 kmpl रहने का दावा है.
>> यह दो ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है जिसमें पहला इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन और दूसरा डुअल-क्लच ट्रांसमिशन है.
मिलेगें 5 कलर
नई टाटा अल्ट्रोज 5 कलर ऑप्शन के साथ ग्राहकों को मिलेगी. हार्बर ब्लू, हाई स्ट्रीट गोल्ड, मिडटाउन ग्रे, डाउनटाउन रेड और एवेन्यू व्हाइट कलर ऑप्शन मिलेंगे.
14 जनवरी से करा सकते हैं बुकिंग
ग्राहक इस गाड़ी की बुकिंग कल से यानी 14 जनवरी से कर सकते हैं. बुकिंग के लिए आपको सिर्फ 11 हजार रुपए का टोकल अमाउंट जमा कराना होगा. बता दें फिलहाल इस कार की कीमत से अभी तक पर्दा नहीं उठा है. 22 जनवरी को इस कार की कीमत के बारे में भी पता चल जाएगा.
यह भी पढ़ें: Tesla की भारत में हुई एंट्री, जानिए Elon musk की कंपनी के सभी मॉडल के बारे में..
कैसा होगा कार का इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो इसमें ग्राहकों को लेदर सीट के साथ लाइट ग्रे इंटीरियर, हाइट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, मल्टी-ड्राइव मोड्स, रियर आर्मरेस्ट, रियर में पावर आउटलेट, दो एडिशनल ट्वीटर्स, वन शॉट अप पावर विंडोज, एक्सप्रेस कूल, क्रूज कंट्रोल, पुश स्टार्ट/स्टॉप जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी.