ऑस्ट्रेलियाई दर्शक लगातार सिराज को अपशब्द कह रहे हैं. (फोटो-AP)
Mohammed Siraj abused by Gabba crowd: ब्रिसेबन टेस्ट में एक बार फिर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने अपशब्द कहा है.
शुक्रवार को ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार एक दर्शक ने कहा कि गाबा में दर्शकों के एक वर्ग ने सिराज को निशाना बनाया. अखबार में केट नाम के दर्शक के हवाले से लिखा गया, ‘‘मेरे पीछे बैठा लड़का वाशिंगटन और सिराज दोनों को कीड़े बुला रहा था. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसकी शुरुआत सिराज को निशाना बनाते हुए की गई और एससीजी में जो हुआ, उसी की तर्ज पर था (जिसमें दर्शकों ने के सेरा, सेरा की धुन पर के शिराज, शिराज बोल का इस्तेमाल किया). ’’
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इस बार यह सिराज था. मुझे संदेह है कि यह महज संयोग नहीं है कि सिराज को एससीजी में हुई घटना के बाद निशाना बनाया जा रहा है. ’’अखबार के अनुसार, एक बार तो भीड़ में से एक व्यक्ति को यह चिल्लाते हुए सुना गया, ‘‘सिराज, ‘गिव अस ए वेव’, ‘गिव अस ए वेव’, ‘गिव अस ए वेव.’ सिराज तुम कीड़े (यू ब्लडी ग्रब). ’’
यह भी पढ़ें:India vs Australia: शतक बनाने के बावजूद भी निराश हैं मार्नस लाबुशेन, भारतीय गेंदबाजों की तारीफ की
India vs Australia: रोहित शर्मा की तेज गेंदबाजी देख कार्तिक ने बुमराह और शमी को दी ये चेतावनी
सिडनी टेस्ट में सिराज की शिकायत के बाद करीब 10 मिनट के लिए खेल रूक गया था. बीसीसीआई ने भी मैच रैफरी से इसकी शिकायत दर्ज की थी. सीए ने नस्लीय टिप्पणी करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई का वादा किया था जिसमें उन्हें आजीवन एससीजी से प्रतिबंधित करना भी शामिल था. आईसीसी ने भी इस घटना की निंदा की थी और सीए से इस संदर्भ में कदम उठाने की रिपोर्ट मांगी थी. पूर्व और मौजूदा खिलाड़ियों ने भी एससीजी पर घटना की निंदा की थी जिसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन और कोच जस्टिन लैंगर भी शामिल थे.