सर्दियों में फॉलो करें कार मेंटेनेंस के ये टिप्स, जिससे आप रहेंगे सुरक्षित

सर्दियों में फॉलो करें कार मेंटेनेंस के ये टिप्स, जिससे आप रहेंगे सुरक्षित


सर्दी के मौसम में कार मेंटेनेंस करने के टिप्स.

सर्दी के मौसम (winter season) में नमी की वजह से बैटरी जल्दी डिस्चार्ज (Discharge) हो जाती है. इसके साथ ही तापमान कम होने से टायर (Tire) चटकने का डर बना रहा है और इंजन ऑयल (Engine oil) जम जाता है.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 15, 2021, 6:24 AM IST

नई दिल्ली. सर्दी के मौसम में कार का मेंटेनेंस बेहद जरूरी होता है. क्योंकि इस मौसम में तापमान गिरने की वजह से बैटरी, टायर और इंजन ऑयल को काफी नुकसान पहुंचता है. दरअसल सर्दी के मौसम में नमी की वजह से बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो जाती है. इसके साथ ही तापमान कम होने से टायर चटकने का डर बना रहा है और इंजन ऑयल जम जाता है. ऐसे में यदि आपको किसी लंबे सफर पर जाना है तो आपके सामने मुश्किल खड़ी हो सकती है. इसलिए हम आपके साथ सर्दी के मौसम में कार के मेंटेनेंस के कुछ टिप्स साझा कर रहे हैं. जिससे आपको किसी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा. 

सर्दियों में कार कवर का करें यूज- यदि आप रात में अपनी कार को खुले में पार्क करते है. तो आपको सर्दी के मौसम में कार कवर का यूज करना चाहिए. इससे आपकी कार का इंजन और बॉडी दोनों सुरक्षित रहते है.

इंजन ऑयल समय पर बदलें- सर्दी के मौसम में इंजन ऑयल जमना आम बात है. ऐसे में कार को स्टार्ट करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसलिए आपको सर्दी शुरू होने से पहले ही अपनी कार की सर्विस करा कर उसका इंजन ऑयल बदल लेना चाहिए

यह भी पढ़ें: 10,999 के डाउन पेमेंट पर घर लाए TVS Jupiter, जानें पूरा ऑफरकार की बैटरी बनाए रखें- यदि आप सर्दी के मौसम में ज्यादा कार ड्राइव नहीं करते है. तो आपकी बैटरी डिस्चार्ज हो सकती है. इसलिए आप सर्दी के मौसम में अपनी कार को समय-समय पर चलाते रहे. वहीं यदि आपकी कार की बैटरी पुरानी हो गई है तो उसे आपको बदलवा लेना चाहिए. इससे आपको कार स्टार्ट करने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

Fog Lamp का करें इस्तेमाल- सर्दी के मौसम में सड़क पर fog का होना आम बात है. इसलिए आप जब भी सर्दी के मौसम में यात्रा करें. तो fog लैम्प का जरूर यूज करें. इससे आपको विजिबल्टी बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: 27 जनवरी को लॉन्च होगी 2021 Jeep Compass, जानें कीमत और फीचर्स

टायर का जरूर करें निरीक्षण- सर्दियों के मौसम में टायर खराब होने का खतरा बना रहा है. वहीं यदि आपकी कार के टायर पुराने हो गए है तो आपको उन्हें बदलवा लेना चाहिए. इसके साथ ही आपको समय-समय पर अपनी कार के टायरों का निरीक्षण करते रहना चाहिए.

फ्यूल इंजेक्टर को क्लीन रखें- सर्दी के मौसम में फ्यूल इंजेक्टर में पानी जमने की संभावना बनी रहती है. इसलिए आप समय-समय पर अपनी कार के फ्यूल इंजेक्टर को साफ करते रहे.








Source link