राजधानी में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है.
घटना पुलिस मुख्यालय से महज 500 मीटर दूर घटी. जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार घटना 35 साल की महिला पति के साथ सेमरा अशोका गार्डन में रहती है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 15, 2021, 2:31 PM IST
वारदात के बाद महिला ने डायल-100 को फोन कर जानकारी दी. घटना पुलिस मुख्यालय से महज 500 मीटर दूर घटी. जहांगीराबाद पुलिस के अनुसार घटना 35 साल की महिला पति के साथ सेमरा अशोका गार्डन में रहती है. उसने बताया कि गुरुवार को उसकी तबीयत खराब होने की वजह से दवाई लेने वह हमीदिया अस्पताल गई थी. इस दौरान उसे किसी ने यह भी बताया कि लाल परेड मैदान के पास लोगों को मुफ्त खाना बांटा जा रहा है. वह वहां गई और खाना खाकर लौट रही थी.
महिला ने डायल 100 से बुलाई पुलिस
रात करीब 12 बजे जब वह जहांगीराबाद के मुर्गी बाजार से पैदल घर की तरफ जा रही थी तब आरोपी नरेश ने उसका हाथ पकड़ा और मुंह दबाते हुए उसे खींचते हुए कपड़े की दुकान में ले गया. नरेश ने महिला को जमकर पीटा और फिर दुष्कर्म किया. उसके बाद वह पीड़िता को उसी हालत में छोड़कर भाग गया. घटना के बाद महिला ने डायल-100 को कॉल किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की मदद की.पति के आने के बाद महिला ने बताई घटना
घटना के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी भी ली, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला. रात 3:30 बजे पुलिस ने महिला की शिकायत पर मारपीट और दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया. महिला तब तक कुछ न बोल सकी थी जब तक उसका पति नहीं आ गया. पति के आने के बाद ही उसने घटना बताई. उसने बताया कि वह आरोपी को नहीं जानती
आरोपी पकड़ा गया
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें आसपास के इलाकों में दबिश देने निकल गईं और फिर जैसे-तैसे आरोपी नरेश पुलिस को मिला. उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.