Ind vs Aus 4th Test, Day 1 Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, भारत की गेंदबाजी, बुमराह-अश्विन बाहर

Ind vs Aus 4th Test, Day 1 Live Score: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, भारत की गेंदबाजी, बुमराह-अश्विन बाहर


नई दिल्ली. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और आखिरी मैच ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर हो रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. बड़ी खबर ये है कि टीम इंडिया के लिए दो खिलाड़ी अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं. तेज गेंदबाज टी नटराजन और ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर को टेस्ट कैप सौंपी गई है. चोट के कारण जसप्रीत बुमराह और आर अश्विन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. टीम इंडिया में चार बदलाव हुए हैं. मयंक अग्रवाल, शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी हुई है.

ब्रिसबेन में टीम इंडिया के लिए खेलना आसान नहीं होगा क्योंकि ये वो मैदान है जहां भारतीय टीम कभी कोई मैच नहीं जीती है और ऑस्ट्रेलिया 1988 से इस मैदान पर मैच नहीं हारा है. हालात मुश्किल इसलिए भी हैं क्योंकि टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं. हालांकि मौजूदा दौरे पर टीम इंडिया ने दिखाया है कि वो हर हालात में खेलने के लिए तैयार है.भारतीय टीम के लिए अच्छी बात ये है कि उसका टॉप ऑर्डर फॉर्म में दिख रहा है. अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा रंग में दिखे हैं. शुभमन गिल ने भी सिडनी में अपना दम दिखाया. ऋषभ पंत से भी सिडनी जैसी पारी की उम्मीद है.

टीमें :

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, मयंक अग्रवाल/ऋद्धिमान साहा, आर अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह/शार्दुल ठाकुर/टी नटराजन, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन टिम पेन (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और जोश हेजलवुड .





Source link