मारुति सुजुकी इंडिया ने स्मार्ट फाइनेंस की सुविधा शुरू की. (फोटो सौजन्य से marutisuzuki.com)
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (SBI Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), महिंद्रा फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक(ICICI Bank), इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), चोलामंडलम फाइनेंस, कोटक महिंद्रा प्राइम, एक्सिस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, यस बैंक और एचडीबी वित्तीय सेवाएं के साथ टाइअप किया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 15, 2021, 3:34 PM IST
इन शहरों में मिलेगी स्मार्ट फाइनेंस की सुविधा- इससे पहले मारुति ने अपने NEXA प्लेटफॉर्म के लिए स्मार्ट फाइनेंस की सुविधा शुरू की थी. जिसके बाद अब मारुति ने ARENA प्लेटफॉर्म के तहत बिकने वाले मॉडलों पर स्मार्ट फाइनेंस की सुविधा शुरू की है. ये सुविधा फिलहाल देश के 30 शहरों में शुरू की गई है. जो इस प्रकार से हैं. दिल्ली, एनसीआर, जयपुर, अहमदाबाद, पुणे, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, इंदौर, कोलकाता, कोचीन, चंडीगढ़, गुवाहाटी, गोवा, भुवनेश्वर, भोपाल, कोयंबटूर, सूरत, वडोदरा, रांची, रायपुर, नागपुर, त्रिवेंद्रम, विशाखापत्तनम, उदयपुर, कानपुर, विजयवाड़ा और देहरादून.
यह भी पढ़ें: 2021 टाटा सफारी की पहली झलक सामने आई, जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग
स्मार्ट फाइनेंस के लिए इनसे किया टाइअप- मारुति सुजुकी ने इस सुविधा को शुरू करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, चोलामंडलम फाइनेंस, कोटक महिंद्रा प्राइम, एक्सिस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, यस बैंक और एचडीबी वित्तीय सेवाएं के साथ टाइअप किया है. यदि कस्टमर मारुति के ARENA प्लेटफॉर्म से कार खरीदेंगें तो उन्हें इन जगहों से फाइनेंस की सुविधा मिलेगी.यह भी पढ़ें: केवल 8,999 रुपये में घर लाए अपनी पसंदीदा Scooty, जानिए सबकुछ
कैसे मिलेगा स्मार्ट फाइनेंस का लाभ- मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि, जो कस्टमर मारुति के ARENA प्लेटफॉर्म से कार खरीदेंगें. उन्हें रीयल-टाइम फाइनेंस की सुविधा ARENA के शोरूम पर मिलेगी. वहीं उन्होंने कहा कि, कोरोना महामारी की चलते मारुति ने स्मार्ट फाइनेंस की सुविधा शुरू की है. जिसमें कस्टमर को डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए फाइनेंस उपलब्ध कराया जाएगा.