कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया है.
कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार में खाद्य मंत्री और उनके भतीजे पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि ममता जी के भतीजे गाय और कोयले की तस्करी में शामिल हैं. ये लोग बंगाल में सिंडिकेट राज चलाते हैं.
- Last Updated:
January 15, 2021, 1:07 PM IST
विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी के सभी को बीजेपी में शामिल नहीं करेंगे. जिनकी छवि अच्छी होगी केवल वे विधायक ही भाजपा में शामिल होंगे. कैलाश शुक्रवार को महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात की. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने आरोप लगाया कि बंगाल के खाद्य मंत्री खुद कटघरे में खड़े हुए हैं और हमारे पास खबर आई थी कि वह बीजेपी में आना चाहते हैं. उनके घोटालों से जुड़े कागजात हमारे पास हैं. प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो निशुल्क चावल भेजे थे वह चावल बंगाल के खाद्य मंत्री ने बाजार में बेच दिए. उसके भी दस्तावेज हमें मिले हैं. वो बीजेपी में नही आएंगे बल्कि जेल जाएंगे.