इंजमाम उल हक ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर सवाल उठाया है (फोटो-पीसीबी सोशल मीडिया)
PAK vs SA: पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम में नौ नए चेहरों को मौका दिया गया है. इंजमाम उल हक (Inzamam ul Haq) ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाया है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 15, 2021, 10:46 PM IST
इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “जिन लोगों ने फर्स्ट क्लास में अच्छा किया है उन्हें शामिल किया है. न्यूजीलैंड दौरे पर खराब खेलने वाले खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है. मुझे ऐसा लग रहा कि टीम का चयन कुछ लोगों को खुश करने के लिए किया गया है. सेलेक्शन में कोई विजन नहीं है. अगर आप 20 खिलाड़ियों की लिस्ट देखें तो कहीं से ऐसा नहीं लगता कि ये टीम जीत सकती है. 36 वर्षीय तेज गेंदबाज ताबिश खान को चुना गया, इस उम्र के बल्लेबाजों को भी टीम में शामिल नहीं करते. तीन फर्स्ट क्लास मैच खेलने वाले हारिस राऊफ को शामिल कर लिया गया. ऐसा बिलकुल नहीं होना चाहिए.”
यह भी पढ़ें:
India vs Australia: मैथ्यू वेड पर ऋषभ पंत की टिप्पणियों से भड़के शेन वॉर्न और मार्क वॉIND vs AUS: नवदीप सैनी सहित 10 खिलाड़ी हुए चोटिल, गिलक्रिस्ट बोले-भारतीय टीम पता लगाए ये हुआ कैसे
बता दें कि साल 2002 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ताबिश खान को 137 मैचों के बाद पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में पहली बार चुना गया है. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 598 विकेट लिए हैं. उनके अलावा सऊद शकील, कामरान गुलाम, आगा सलमान, नौमान अली, साजिद खान और तेज गेंदबाज हसन अली को पहली बार टीम में शामिल किया गया है. वहीं शान मसूद, हारिस सोहेल, जफर गोहार, मोहम्मद अब्बास और सोहेल खान को टीम से बाहर कर दिया गया है. सोहेल खान न्यूजीलैंड के दौरे पर गए थे हालांकि उन्हें कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इंजमाम ने सवाल उठाते हुए कहा कि सोहेल को बिना मौका दिए टीम से क्यों बाहर कर दिया गया.
पाकिस्तान की टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उप कप्तान), इमरान बट, अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, फवाद आलम, सरफराज अहमद, सऊद शकील, कामरान गुलाम, आगा सलमान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, ताबिश खान, हारिस रऊफ, साजिद खान, नौमान अली, यासिर शाह, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज. (भाषा इनपुट के साथ)