Hindi News – ड्रोन स्टार्टअप की सहायता कर सकती है सरकार, जानिए सबकुछ– News18 Hindi

Hindi News – ड्रोन स्टार्टअप की सहायता कर सकती है सरकार, जानिए सबकुछ– News18 Hindi


नई दिल्ली. देश में इस समय ड्रोन के क्षेत्र में करीब 130 स्टार्टअप चल रहे है. यदि सबकुछ ठीक रहा तो इन स्टार्टअप की सरकार सहायता कर सकती है. दरअसल उद्योग राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने हाल ही में स्टार्टअप इंडिया इंटरनेशनल सम्मेलन में कहा कि, सरकार ड्रोन स्टार्टअप की सहायता करने की इच्छुक है. क्योंकि इसका इस्तेमाल दवाओं की डिलीवरी, आपदा प्रबंधन के दौरान आपूर्ति, परियोजनाओं की निगरानी जैसे अहम कामों में बड़े स्तर पर होता है. ऐसे में सरकार जल्द ही ड्रोन स्टार्टअप की सहायता करने पर फैसला कर सकती है. 

फिलहाल ड्रोन के क्षेत्र में 130 स्टार्टअप चालू- ड्रोन के क्षेत्र में इस समय करीब 130 स्टार्टअप चालू है. जिनकी मदद से कई बड़े काम आसानी से पूरे किए जा रहे है. स्टार्टअप इंटरनेशनल सम्मेलन में बोलते हुए उद्योग राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, हमें विश्वास है कि ड्रोन और इस तकनीक के क्षेत्र में हम जो प्रगति कर रहे हैं, उससे भारत की न सिर्फ क्षेत्रीय पहचान बनेगी बल्कि वह अगुआ बनकर उभरेगा. 

यह भी पढ़ें: New Traffic Rule: कार की बैक सीट पर बैठने और बाइक पर लागू होंगे ये नियम, फॉलो नहीं करने पर देना होगा फाइन

ड्रोन तकनीक का विकास सुरक्षा चिंता के बिना हो पूरा- उद्योग राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि, ड्रोन स्टार्टअप इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि इसका कामकाज बगैर किसी सुरक्षा चिंता के हो. उन्होंने बताया कि भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जहां ड्रोन के परिचालन के लिए नियम बनाए हुए हैं.

यह भी पढ़ें: 2021 Tata Safari का ऑफिशियल टीजर आया सामने, 34 सेकेंड के वीडियो में कमाल की दिखती है सफारी

ड्रोन परिचाल के देश में नियम- नागरिक उड्‌डयन महानिदेशालय ने 2018 में ड्रोन के परिचालन के लिए कुछ नियम बनाए थे. जिसमें मुख्य तौर पर कहा गया था कि ड्रोन का परिचालन सिर्फ दिन में किया जाएगा. इसके साथ ही एयरक्राफ्ट के लिए यूनीक आइडेंटीफिकेशन नंबर की जरूरत होगी और ऑपरेटरों को मानव रहित एयरक्राफ्ट ऑपरेटर परमिट लेना अनिवार्य होगा.



Source link