मुंबई की सड़क पर दिखी Tesla Model X 90D- हमारे सहयोगी न्यूज 18 इंग्लिश की रिपोर्ट के अनुसार Tesla Model X 90D एसयूवी को एस्सार समूह के सीईओ प्रशांत रुइया ने आयात किया है. जो कि अक्सर मुंबई की सड़क पर दौड़ती हुई दिखाई देती है. आपको बता दें इस कार में टेस्ला ने 90KWh बैटरी पैक दिया है. जो इस कार को 413 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है. वहीं Model X 90D डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव के साथ केवल 4.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है.
यह भी पढ़ें: 2021 टाटा सफारी की पहली झलक सामने आई, जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग
Tesla Model X 90D की कीमत- यूके में Model X 90D की कीमत 88,188 GBP है जो कि भारतीय करेंसी के अनुसार करीब 75,73,188 रुपये होती है. वहीं इस कार की भारत में import duties के बाद कीमत 1.5 करोड़ रुपये के आसपास होती है.
Tesla Model X 90D के फीचर्स- टेस्ला की ये कार full-sized एसयूवी है. जिसमें कंपनी ने falcon wing दरवाजे दिए है. वहीं कंपनी ने इस कार में ऑल-ग्लास पैनोरमिक विंडशील्ड दी है. जो की सूरज की रोशनी से कार को वातानुकूलित करती हैं.