इंडियन प्रीमियर लीग में कोचिंग देने वाले मैकडोनल्ड मध्यम गति के गेंदबाज नटराजन से भी काफी प्रभावित थे. उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये मुझे लगता है कि वह ऐसा गेंदबाज है जिसने खेल की लय पर लगाम कसे रखी और मैं इससे काफी प्रभावित हुआ. ’’ उन्होंने कहा, ‘‘नटराजन भले ही अनुभवहीन हो लेकिन वह इस दौरे पर अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के लिये काफी प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं और यह शानदार उपलब्धि है इसलिये मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छा किया.’’ फोटो-AP