युजवेंद्र चहल ने पत्नी धनश्री को कहा-तुम पर गर्व है (साभार-इंस्टाग्राम)
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की पत्नी धनश्री (Dhanashree) जबर्दस्त डांसर हैं, उनका नया वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 17, 2021, 10:12 AM IST
धनश्री ने शनिवार को एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वो जबर्दस्त डांस करती दिखाई दे रही हैं. धनश्री ने ये परफॉर्मेंस ‘कौन सा नशा करता है’ गाने पर दी है. धनश्री का डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और उनके इस वीडियो को 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस वीडियो पर उन्हें 3 हजार से ज्यादा कमेंट भी मिल चुके हैं.
चहल को अपनी पत्नी पर फक्र
युजवेंद्र चहल को भी अपनी पत्नी धनश्री का वीडियो बहुत पसंद आया और उन्हें उसपर स्पेशल कमेंट भी किया. चहल ने लिखा, ‘मुझे तुम पर फक्र है.’ धनश्री ने भी दिल की इमोजी बनाकर अपने पति को थैंक्स कहा. बता दें युजवेंद्र चहल और धनश्री की दोस्ती डांस की वजह से हुई थी. चहल ऑनलाइन डांस क्लास लेते थे और धनश्री के साथ उनका रिश्ता मजबूत होता चला गया.
IPL 2021: 16 फरवरी को हो सकता है मिनी ऑक्शन, खिलाड़ी इन दिन तक करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन
इसके बाद चहल और धनश्री ने 22 दिसंबर को गुरुग्राम में सात फेरे लिये. अगस्त महीने में दोनों की सगाई हुई थी जिसने सभी को चौंका दिया था. बता दें धनश्री डांसर के अलावा एक डेंटिस्ट भी हैं. ये कपल हनीमून मनाने दुबई गया था जहां एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने इन्हें डिनर पर भी बुलाया था.