इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में प्रसन्ना अगोरम कहते हैं, “मैं यहां से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा. हां, यह मेरे लिए और टीम के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा झटका है जो मैदान में विस्तृत विश्लेषण के लिए मुझ पर निर्भर हैं. लेकिन हमें प्रोटोकॉल को समझने की आवश्यकता है. मुझे बताया गया है कि भारत के पूर्व खिलाड़ी लालचंद राजपूत जो जिम्बाब्वे के कोच हैं, पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकते. इसके अलावा पाकिस्तानी अंपायर अलीम डार भी भारत नहीं आ सकते. इसलिए मैं अकेला व्यक्ति नहीं हूं.” प्रसन्ना फिलहाल बेंगलुरु स्थित अपने घर से ही काम कर रहे हैं. हालांकि प्रसन्ना अब तुरंत विश्लेषण कर खिलाड़ियों को फीडबैक नहीं दे पाएंगे क्योंकि मैच के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ड्रेसिंग रूम में बाहर से टेलिकम्युनिकेशन करने की मनाही है. केवल टीम के प्रबंधक को मैच के समय एक फोन रखने की अनुमति है. आमतौर पर प्रसन्ना मैच के दिनों में सबसे अधिक बिजी होते हैं. ड्रिंक्स या ब्रेक पर वह कोच को अपना फीडबैक देते हैं.
यह भी पढ़ें:
IND VS AUS: शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने ठोका अर्धशतक, सहवाग ने ऐसे किया सलामIND vs AUS 4th Test: टिम पैन की 5 गलतियां, जो ऑस्ट्रेलिया को रात भर सताएंगी
हालांकि ऐसी स्थिति में भी प्रसन्ना के पास करने की योजना है. उन्होंने बताया कि दिन के खेल की समाप्ति के बाद जब खिलाड़ी अपने होटल के कमरों में वापस आ जाएंगे तो उन्हें व्यक्तिगत डिजिटल दस्तावेज भेज दी जाएंगे. जिससे उन्हें पता चल जाएगा कि उन्होंने क्या किया, क्या गलत किया और वे कैसे सुधार कर सकते हैं. जिन खिलाड़ियों को आमने-सामने चैट की आवश्यकता होगी वो जूम कॉल के माध्यम से जुड़ेंगे.
14 साल पाकिस्तान टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम 14 साल के बाद पाकिस्तान में पहली बार टेस्ट सीरीज के लिए शनिवार को कराची पहुंची है. टीम ने पिछली बार 2007 में टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था. अफ्रीकी टीम ने तब दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीता था. दक्षिण अफ्रीकी टीम को मौजूदा दौरे पर कराची (26 से 30 जनवरी) और रावलपिंडी (चार से आठ फरवरी) में दो टेस्ट मैचों के बाद तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज (11 फरवरी से) में भाग लेना है.
दक्षिण अफ्रीका टीम: क्विंटन डी कॉक (कप्तान), एडेन मार्कराम, डीन एल्गर, फाफ डु प्लेसिस, तेम्बा बावुमा, कागिसो रबाडा, ड्वेन प्रीटोरियस, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, रासी वान डर डुसेन, एनरिक नार्जे, वायन मुल्डर, लूथो सिप्लामला, बेउरान हेंड्रिक्स काइन वेर्रेयन्ने, सेरेल इरवे, कीगन पीटरसेन, तबरेज शम्सी, जॉर्ज लिंडे, डेरेन डुपावलिन, मार्को जानसन.
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उप कप्तान), इमरान बट, अब्दुल्ला शफीक, आबिद अली, अजहर अली, फवाद आलम, सरफराज अहमद, सऊद शकील, कामरान गुलाम, आगा सलमान, हसन अली, शाहीन शाह अफरीदी, ताबिश खान, हारिस रऊफ, साजिद खान, नौमान अली, यासिर शाह, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज.