ग्रेविटास से New Tata Safari तक का सफर- कुछ लोगों का मानना है कि टाटा ने अपनी पुरानी हैरियर एसयूवी को ही अपडेट करके बाजार में लॉन्च कर दिया है. लेकिन इन सब के बीच वास्तविकता कुछ ओर ही है. दरअसल टाटा ने बीते साल Geneva Motorshow में इस कार को ग्रेविटास के नाम से प्रदर्शित किया था. लेकिन जब भारत में इस कार को अनवील्ड करने की बारी आई तो टाटा ने इस एसयूवी का नाम बदल कर New Tata Safari कर दिया है. ऐसे में लोगों का चौकना अपने आप में स्वाभाविक था.
1998 में पहली बार लॉन्च हुई थी सफारी- आप को जानकर आश्चर्य होगी कि टाटा सफारी को भारत में पहली बार 1998 में लॉन्च किया गया था. जिसने देश के लोगों को पहली एसयूवी की सवारी करने का सौभाग्य भी प्रादान किया. ऐसे में टाटा सफारी के 20 साल से भी लंबे सफर पर विप्रराजेश एन जी ने एक वीडिया एडिट करके अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. जिसे देखकर आप भी तारीफ करें बिना नहीं रह सकेंगे.
यह भी पढ़ें: काम की खबर: घर बैठे ऐसे रिन्यू कराएं अपना ड्राइविंग लाइसेंस, जानें यहां पूरा प्रोसेस
यूट्यूब चैनल पर शेयर किया वीडियो- विप्रराजेश एन जी ने अपने यूट्यूब चैनल चैनल पर कुछ पुराने टीवी विज्ञापन के जरिए एक शानदार वीडियो एडिट करके अपलोड किया है. इस वीडियो को अभी तक 27 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके है. वहीं इस एडिट वीडियो में विप्रराजेश ने न्यू टाटा सफारी के टीजर को भी जोड़ा है. जिससे ये वीडियो लोगों के बीच काफी तारीफ बटोर रहा है.