IND VS AUS: वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर को किया विराट कोहली ने सलाम (साभार-एपी)
वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने सातवें विकेट के लिए 123 रनों की साझेदारी की, भारत ने पहली पारी में 336 रन बनाए
- News18Hindi
- Last Updated:
January 17, 2021, 1:17 PM IST
विराट कोहली ने ट्वीट किया, ‘सुंदर और ठाकुर की शानदार बल्लेबाजी और विश्वास. यही तो टेस्ट क्रिकेट है. डेब्यू मैच में धैर्य भरी पारी सुंदर. तुम्हें मान गए ठाकुर.’ बता दें शार्दुल ठाकुर के लिए ऐसा ही ट्वीट विराट कोहली ने साल 2019 में भी किया था. उस वक्त भी ठाकुर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम इंडिया को मैच जिता दिया था.
Outstanding application and belief by @Sundarwashi5 and @imShard. This is what test cricket is all about. Washy top composure on debut and tula parat maanla re Thakur! 👏👌
— Virat Kohli (@imVkohli) January 17, 2021
ठाकुर और सुंदर ने गेंद और बल्ले से मचाया धमालबता दें शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने बल्ले से पहले गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया था. दोनों ही खिलाड़ियों ने 3-3 विकेट हासिल किये थे. पहली बार ऐसा हुआ है जब दो भारतीय खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में 3 विकेट लिए हैं और उसके बाद अर्धशतक भी जड़ा है.
Congrats @Sundarwashi5 & @imShard on ur maiden Test 50’s. Loved the fight, technique and will power you both exhibited. Also a good example for young bowlers to work on their batting as you never know when your contribution with the bat will help the team. #AUSvIND
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) January 17, 2021
IND VS AUS: नहीं सुधरी टीम इंडिया, रहाणे और मयंक अग्रवाल ने तोड़ा फैंस का दिल! सुरेश रैना ने भी शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर की साझेदारी को सलाम किया. वीरेंद्र सहवाग ने भी दोनों बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए इस टीम को दबंग बताया. वीवीएस लक्ष्मण ने भी वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की बल्लेबाजी और साझेदारी को बेहतरीन बताया.