IND vs AUS Brisbane Test: Josh Hazlewood ने माना, ‘Shardul Thakur और Washington Sundar ने ऑस्ट्रेलिया के प्लान को किया फेल’

IND vs AUS Brisbane Test: Josh Hazlewood ने माना, ‘Shardul Thakur और Washington Sundar ने ऑस्ट्रेलिया के प्लान को किया फेल’


ब्रिसबेन: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने चौथे टेस्ट के तीसरे दिन भारत को अपनी शतकीय साझेदारी से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का श्रेय वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को दिया. साथ ही ये भी कहा कि मेजबान टीम के गेंदबाज रविवार को टीम इंडिया के पुछल्ले बल्लेबाजों को जल्दी पवेलियन भेजने के प्लान को कामयाब नहीं कर पाए.

ऑस्ट्रेलिया के 369 रन के पहली पारी के स्कोर के जवाब में भारतीय टीम का स्कोर एक वक्त 6 विकेट पर 186 रन था. तब डेब्यू करने वाले वॉशिंगटन (62) और शार्दुल (67) ने 7वें विकेट के लिए 123 रन की अहम साझेदारी के दम पर भारत को पहली पारी में 336 रन बनाने में मदद की.

यह भी देखें- Video: Yuzvendra Chahal की पत्नी Dhanshree ने Stage पर लगाई आग, चूड़ा पहनकर Titliyan गाने पर लगाए ठुमके

हेजलवुड ने 57 रन देकर 5 विकेट चटकाए, उन्होंने दिन का खेल खत्म होने के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हां, ये निश्चित तौर पर अहम साझेदारी है लेकिन फिर हमने उनके विकेट झटक लिए. मुझे लगता है कि जब स्कोर 200 रन पर 6 विकेट था तो हमने सोचा कि हम वहां हावी थे लेकिन सच कहूं तो इन दोनों ने सचमुच शानदार बल्लेबाजी की.’

उन्होंने कहा, ‘हम शायद उस वक्त अच्छी तरह से अपनी योजना का कार्यान्वयन नहीं कर सके जैसा कि हम चाहते थे लेकिन हमें कुछ मौके मिले थे. उम्मीद करता हूं कि हम आगे इन मौकों का फायदा उठा सकेंगे लेकिन श्रेय इन दोनों बल्लेबाजों को जाता है. उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की और मुझे लगता है, इससे दिखता है कि ये विकेट काफी अच्छा है.’

 

हेजलवुड ने माना कि ऑस्ट्रेलिया ने कुछ मौके गंवा दिए जिससे आखिर में फर्क पैदा हो सकता था. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने फिर अच्छी गेंदबाजी की और हर किसी ने हमारा सहयोग किया। लेकिन कुछ मौकों पर चूक गए और मुझे लगता है कि कुछ मौके हमने बनाये थे। अगर हम इन मौकों को हासिल कर लेते तो इससे थोड़ा अंतर पैदा हो सकता था। ’
(इनपुट-भाषा)





Source link