India vs Australia: शोएब अख्तर को भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व, कहा-भारत की आधी टीम पूरी तरह फिट ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भारी

India vs Australia: शोएब अख्तर को भारतीय खिलाड़ियों पर गर्व, कहा-भारत की आधी टीम पूरी तरह फिट ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भारी


शोएब अख्तर ने भारतीय टीम की तारीफ की है. (Shoaib Akhtar/Instagram)

India vs Australia: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) में भारतीय टीम के अब तक 10 खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 17, 2021, 2:38 PM IST

नई दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) में भारतीय टीम के प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हैं. इस टेस्ट सीरीज के दौरान अब तक 10 भारतीय खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं. इसके बावजूद भारतीय टीम में एडिलेड में मिली हार के बाद जिस तरह से वापसी की उससे अख्तर को टीम इंडिया पर गर्व है. अख्तर ने कहा है कि अगर इतनी चोटिल खिलाड़ियों के बावजूद अगर भारत यह आखिरी टेस्ट जीत लेता है तो यह इतिहास की सबसे बड़ी सीरीज हो जाएगी.

पहले टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी चोटिल हो बैठे. उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला. दूसरे टेस्ट मैच में उमेश यादव चोटिल हुए तो उनकी जगह तीसरे टेस्ट में नवदीप सैनी टेस्ट डेब्यू किया. ब्रिसबेन टेस्ट से पहले रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, हनुमा विहारी और जसप्रीत बुमराह चोट की वजह से बाहर हो गए. ऐसे में भारत को नेट बॉलर के रूप में जुड़े टी नटराजन और वाशिंगटन सुंदर को चौथे टेस्ट में उतारना पड़ा. हालांकि ब्रिसबेन में भारत के अनुभवहीन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है.

भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन पर अख्तर कहते हैं, “बच्चे खेल रहे हैं. सिराज, नटराजन, सुंदर और सैनी. एक अनुभवहीन टीम मजबूत टीम के साथ खेल रही है. एक बार सोचिए इस टीम के साथ अगर भारत को जीत मिलती है तो मेरे ख्याल से उनके इतिहास की सबसे बड़ी सीरीज हो जाएगी. भारत को पहले टेस्ट में शर्मनाक परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. उसके बाद भारत ने वापसी कर टेस्ट मैच जीता तो खिलाड़ी चोटिल होने लगे.”

यह भी पढ़ें:IND VS AUS: शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने ठोका अर्धशतक, सहवाग ने ऐसे किया सलाम

IND vs AUS 4th Test: टिम पैन की 5 गलतियां, जो ऑस्ट्रेलिया को रात भर सताएंगी

भारत मुकाबले में बरकरार
निचले क्रम के बल्लेबाजों वाशिंगटन सुंदर और शारदुल ठाकुर ने विषम परिस्थितियों में शतकीय साझेदारी निभाकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन भारत को मुकाबले में बनाए रखा. ऑस्ट्रेलिया के 369 रन के जवाब में शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी के कारण बैकफुट पर खड़ा भारत आखिर में अपनी पहली पारी में 336 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा. ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी बिना किसी नुकसान के 21 रन बनाये थे और इस तरह से उसकी कुल बढ़त 54 रन की हो गयी है. स्टंप उखड़ने के समय डेविड वार्नर 20 और मार्कस हैरिस एक रन पर खेल रहे थे.








Source link