उज्जैन में धर्म गुरू ने विवादित बयान दिया है.
नायब काजी मोहम्मद अली ने सोमवार को मीडिया से कहा कि वैक्सीन सभी के लिए है, लेकिन जब तक फतवा जारी नहीं होगा, तब तक वैक्सीन नहीं लगवाएंगे.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 18, 2021, 9:29 AM IST
नायब काजी मोहम्मद अली ने सोमवार को मीडिया से कहा कि वैक्सीन सभी के लिए है, लेकिन जब तक फतवा जारी नहीं होगा, तब तक वैक्सीन नहीं लगवाएंगे. उन्होंने कहा कि जब भी फतवा जारी होगा, मस्जिदों से ऐलान करवाकर वैक्सीन लगवाई जाएगी. वैक्सीन को लेकर सभी की एक ही राय नजर आ रही है, क्योंकि धर्म गुरू के मुताबिक, ये इस्लाम का मामला है, इसलिए फतवे का इंतजार है.
मामले को लेकर मीटिंग भी हुई
नायब काजी ने कहा कि इस मुद्दे पर मीटिंग की गई है. मेडिकल लाइन के हमारे मुस्लिम डॉक्टर मशवरा कर रहे हैं. उम्मीद यही की जा रही है कि उनकी ओर से सकारात्मकता का फतवा आएगा. जब कोई भी बिमारी का हल ना हो तो ऐसी हालत में शरीयत में गुंजाइश होती है.कल बिगड़ गई थी नर्सों की तबियत
गौरतलब है कि वैक्सीनेशन के 24 घंटे होने से पहले तीन स्टाफ नर्सों रानी, महिमा और सुमन बहरिया को तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. नर्सों की खबर लगते ही डॉक्टर और जिले के टीकाकरण अधिकारी पहुंचे और तीनों का चेकअप किया. जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों ने नर्सों को घर पर आराम करने की सलाह दी है.
एक नर्स की हालत ज्यादा खराब
इन तीनो में रानी की हालत ज्यादा खराब है. उसे बुखार के अलावा सांस लेने में भी काफी दिक्कत हो रही है. बैतूल की रहने वाली रानी को कल टीका लगा था. उसके बाद आधे घंटे के ऑब्जर्वेशन पीरियड में कुछ नही हुआ तो वह ड्यूटी पर चली गई. उसने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे बाद उसका जी घबराना शुरू हुआ और शाम होते होते सांस लेने में तकलीफ होने लगी. वहीं, महिमा ने भी बताया कि उसे लूज मोशन के साथ-साथ बुखार भी आ रहा है.