मोहम्मद आमिर मैनेजमेंट में बदलाव चाहते हैं (फोटो-आमिर इंस्टाग्राम)
28 साल के मोहम्मद आमिर (mohammad amir) ने पिछले साल 17 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया था
- News18Hindi
- Last Updated:
January 18, 2021, 11:30 AM IST
हालांकि इसके बाद तरह तरह के कयास लगाए जाने लगे, जिस पर सफाई देते हुए उन्होंने सोमवार को ट्वीट करते हुए कहा कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं पाकिस्तान के लिए तभी उपलब्ध रहूंगा, जब यह मैनेजमेंट हट जाए.

प्रबंधन पर लगाए थे मेंटल टॉर्चर के आरोपदरअसल संन्यास के समय आमिर ने टीम प्रबंधन पर मेंटल टॉर्चर के आरोप लगाए थे. आमिर को न्यूजीलैंड दौरे पर गई 35 सदस्य टीम में शामिल नहीं किया गया था. इसके बाद ही उन्होंने खेल छोड़ने का फैसला किया. उन्होंने कहा था कि मैं क्रिकेट से दूर नहीं जा रहा हूं. अगर आपने यहां का माहौल देखा है और जिस तरह से मुझे दरकिनार किया गया है. जब मुझे 35 लड़कों में से नहीं चुना गया तो मुझे वहां एक वेक-अप कॉल मिला.
यह भी पढ़ें :
फैन ने की केएल राहुल के साथ UNSEEN PHOTO की डिमांड, आथिया शेट्टी ने दिया ऐसा रिएक्शन
IND vs AUS: चौथे टेस्ट मैच में बीच मैदान पर बेईमानी! समय पूरा होने के बाद डेविड वॉर्नर को दिया गया रिव्यू
यदि मुझे 35-सदस्यीय टीम में नहीं चुना जाता है, तो यह मेरे लिए एक वेक-अप कॉल है. आमिर ने अपने इंटरनेशनल करियर में पाकिस्तान के लिए 30 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने टेस्ट में 119, वनडे में 81 और टी20 में 59 विकेट झटके हैं. पाकिस्तान के लिए आमिर ने आखिरी मैच पिछले साल अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेला था.