ज्ञापन को लेकर विधायक एसडीेएम पर भड़क गए.
वीडियो में विधायक महिला एसडीएम पर भड़कते नजर आ रहे हैं. दरअसल कृषि बिल के विरोध मे आज विधायक ने ट्रैक्टर रैली निकाली थी, लेकिन ज्ञापन सौंपने के दौरान विधायक भड़क गए.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 18, 2021, 11:46 AM IST
एसडीएम खुद ज्ञापन लेने नहीं आई उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन लेने भेज दिया यही बात विधायक को नागवार गुजरी और उन्होंने बोला एसडीएम को बुलाओ. फिर जब एसडीएम आईं तो विधायक ने उन पर भड़ास निकाल दी. विधायक गेहलोत ने कहा- आप हमें कुछ समझते ही नहीं, मै विधायक हूं.
विधायक ने इस तरह की बद्तमीजी
विधायक ने एसडीएम से कहा कि आप महिला हैं पुरुष अधिकारी होता तो कॉलर पकड़कर देता ज्ञापन. अब विधायक का यह भड़कने वाला विडियो सोशल मीडिया में तेजी से फैल रहा है. हालांकि इस मामले में विधायक कि सफाई सामने नहीं आई है.पिछले हफ्ते ही दूसरे एमएलए ने धमकाया था पटवारी को
गौरतलब है कि बीते हफ्ते रतलाम के आलोट विधायक मनोज चांवला का पटवारी को धमकाने वाला विडियो वायरल हुआ था अब सैलाना विधायक का विडियो सोशल मीडिया में फैल रहा है. दोनो ही विधायक कांग्रेस के हैं. ऐसे मे बीजेपी दोनो के खिलाफ कार्रवाई कि मांग कर सकती है.