अजिंक्य रहाणे ने की वॉशिंगटन सुंदर और पंत की तारीफ, इस खिलाड़ी को दिया जीत का खास श्रेय

अजिंक्य रहाणे ने की वॉशिंगटन सुंदर और पंत की तारीफ, इस खिलाड़ी को दिया जीत का खास श्रेय


अजिंक रहाणे ने कहा कि मुझे अपनी टीम के हर खिलाड़ी पर गर्व है.

Historic Win for Team India: टीम इंडिया ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया की 32 वर्षों से चली आ रही बादशाहत को खत्म कर दिया. भारत ने यह जीत तब दर्ज की जबकि उसके कई शीर्ष खिलाड़ी चोटिल होने या अन्य कारणों से टीम में नहीं थे.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 19, 2021, 3:33 PM IST

ब्रिसबेन. भारत ने मंगलवार को ब्रिसबेन में शुभमन गिल और ऋषभ पंत की आकर्षक अर्धशतकीय पारियों के दम पर चौथे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में तीन विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करके सीरीज पर कब्जा जमा लिया. टीम इंडिया ने गाबा में ऑस्ट्रेलिया की 32 वर्षों से चली आ रही बादशाहत को खत्म कर दिया.

भारत ने एडिलेड में पहला टेस्ट मैच गंवाने के बाद शानदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर लगातार दूसरी बार सीरीज में 2-1 से हराकर बोर्डर-गावस्कर ट्राफी अपने पास बरकरार रखी. भारत ने यह जीत तब दर्ज की जबकि उसके कई शीर्ष खिलाड़ी चोटिल होने या अन्य कारणों से टीम में
नहीं थे.

टीम इंडिया की जीत पर कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “ये जीत बहुत मायने रखती है. मैं इस जीत को शब्दों में बयां नहीं कर सकता. मुझे सच में अपनी टीम के हर खिलाड़ी पर गर्व है. हम सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते थे परिणाम के बारे में नहीं सोच रहे थे.”रहाणे ने आगे कहा, “जब मैं बल्लेबाजी करने गया था तो मेरे और चेतेश्वर पुजारा के बीच यही बात हो रही थी कि पुजारा को सामान्य बल्लेबाजी करनी है और मुझे अपने शॉट्स खेलने हैं क्योंकि हम जानते थे कि आगे पंत और मयंक हैं. पुजारा को श्रेय देना होगा. उन्होंने जिस तरह से दबाव का सामना किया वो शानदार है. अंत में ऋषभ और वॉशिंगटन सुंदर ने भी बेहतरीन काम किया.”

उन्होंने कहा, “20 विकेट लेना अहम था. इसलिए हम पांच गेंदबाजों के साथ उतरे थे. वॉशिंगटन सुंदर टीम में संतुलन लेकर आए. सिराज ने दो टेस्ट मैच खेले थे, सैनी ने एक मैच खेला था. ठाकुर ने भी एक मैच खेला था. नटारजन ने भी डेब्यू किया था. ऐसी टीम के साथ मैच और सीरीज जीतना कितना अहम है, यह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.”

रहाणे ने कहा, “एडिलेड में मिली हार के बाद हमने इस बात पर चर्चा ही नहीं की थी. परिणाम की चिंता किए बिना हम सिर्फ अपना खेल खेलना चाहते थे, अच्छी सोच, मैदान पर अच्छी प्रतिद्वंदिता दिखाना चाहते थे. यह टीम प्रयास की बात है.”








Source link