भारत ने ब्रिसबेन में अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर इतिहास रच दिया….
India Win Border Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया पर मिली ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि अब तक का सबसे कठिन दौरा, इससे बढ़कर कुछ नहीं.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 19, 2021, 4:26 PM IST
ऑस्ट्रेलिया पर मिली ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा कि अब तक का सबसे कठिन दौरा, इससे बढ़कर कुछ नहीं.
भारतीय टीम की जीत पर सबसे मजेदार प्रतिक्रिया पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की ओर से आई. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘खुशी के मारे पागल. ये नया भारत है. घर में घुसकर मारता है. एडिलेड में जो हुआ, उसको पीछे छोड़कर, इन युवा खिलाड़ियों ने पूरे जीवन की खुशी दे दी. विश्वकप में जीत होती मिलेगी लेकिन ये बहुत ख़ास है. एक बात और, पंत के एक्स्ट्रा स्पेशल होने के पीछे एक खास कारण है.”
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताते हुए कहा, “हर सेशन में हमने नया हीरो खोजा. जब-जब हम पर हमला हुआ हमने एकजुट होकर उसका जवाब दिया. हमने विश्वास की सीमाओं के परे जाकर निडर क्रिकेट खेली लेकिन लापरवाही से बचे. हमने अनिश्चितताओं और चोट कोसंतुलन और विश्वास से शिकस्त दी. सर्वश्रेष्ठ सीरीज जीतों में से एक. बधाई भारत.”