जिलो से टारगेट निर्धारण की रिपोर्ट 25 जनवरी तक मांगी गई है.
नए टारगेट के बारे में विभाग ने कहा है कि बेहतर रिजल्ट वाले प्रिंसिपलों को इनाम और खराब प्रदर्शन वाले स्कूल के प्रिंसिपलों को दंड दिया जाएगा.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 19, 2021, 8:44 PM IST
लाइव हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, ये दिए हैं निर्देश
-इस साल किसी भी कक्षवार पास प्रतिशत पिछली बार के राज्य के औसत पास प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए.
-9वीं में 59 फीसदी, 10वीं में 64 फीसदी, 11वीं में 81 फीसदी और 12वीं में 73 फीसदी है.जिलो से टारगेट निर्धारण की रिपोर्ट 25 जनवरी तक मांगी गई है.
ये दिया जाएगा दंड
-तय लक्ष्य से 10 फीसदी कम परिणाम आया तो कोई कार्रवाई नहीं होगी.
-लक्ष्य से 11 से 20% कम रहने पर एक इंक्रीमेंट रुकेगा.
-21 से 40 फीसदी कमी रहने पर दो इंक्रीमेंट रोके जाएंगे.
-40 प्रतिशत से कम आया तो विभागीय जांच कराई जाएगी, अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी.
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/