IND vs AUS: इन बल्‍लेबाजों ने सीरीज में मचाया कोहराम, टॉप 5 में तीन भारतीय हैं शामिल

IND vs AUS: इन बल्‍लेबाजों ने सीरीज में मचाया कोहराम, टॉप 5 में तीन भारतीय हैं शामिल


चौथे टेस्‍ट के आखिरी दिन शुभमन गिल और चेतेश्‍वर पुजारा (फोटो क्रेडिट: एपी)

भारत ने चौथे और आखिरी टेस्‍ट मैच में मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया को 3 विकेट से मात देकर सीरीज पर 2-1 से कब्‍जा कर लिया


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 19, 2021, 1:13 PM IST

नई दिल्‍ली. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज खत्‍म हो चुकी है. भारत ने चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर किया. एडिलेड में पहले टेस्‍ट मैच में करारी शिकस्‍त मिलने के बाद टीम इंडिया ने अपना पूरा खेल ही बदल डाला और दमदार वापसी कर सीरीज अपने नाम कर ली. सीरीज का पहला टेस्‍ट मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया ने अपने नाम किया था. मेलबर्न में दूसरे में भारत ने जीत दर्ज की. सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्‍ट को भारत ने ड्रॉ करवाकर सीरीज रोमांचक बना दी थी. इस पूरी सीरीज में कुछ बल्‍लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया. ये रहे सीरीज के टॉप 5 बल्‍लेबाज

मार्नस लाबुशेन: ऑस्‍ट्रेलिया के स्‍टार बल्‍लेबाज मार्नस लाबुशेन इस सीरीज में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्‍होंने 4 मैचों की 8 पारियों में 53.25 की औसत से 426 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उन्‍होंने कुल 46 चौके लगाए. सीरीज में उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 108 रन का रहा.

स्‍टीव स्मिथ: बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के इस सीजन में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों में दूसरे स्‍थान पर स्‍टीव स्मिथ हैं, जिन्‍होंने 8 पारियों में 44.71 की औसत से 313 रन बनाए. इस दौरान उन्‍होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े. उनके बल्‍ले से कुल 36 चौके और एक छक्‍का निकला. उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 131 रन का रहा.

अजिंक्‍य रहाणे: टीम इंडिया के नियमित कप्‍तान विराट कोहली की गैर मौजूदगी में दूसरे टेस्‍ट से टीम की कमान संभाल रहे अजिंक्‍य रहाणे इस सीरीज के टॉप 5 बल्‍लेबाजों में तीसरे स्‍थान पर हैं. उन्‍होंने 8 पारियों में 38.28 की औसत से 268 रन बनाए. उन्‍होंने एक शतक भी जड़ा. इस दौरान उनके बल्‍ले से 23 चौके और तीन छक्‍के निकले. रहाणे का सीरीज में सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 112 रन का रहा.शुभमन गिल:  भारतीय सलामी बल्‍लेबाज शुभमन गिल इस सीरीज में छाए रहे. इस सीरीज में ही उन्‍होंने डेब्‍यू किया और सीरीज के टॉप 5 बल्‍लेबाजों में शामिल हो गए. गिल ने 3 मैचों की 6 पारियों में 51.80 की औसत से 259 रन बनाए और इसके साथ ही वह चौथे स्‍थान पर रहे. उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 91 रन का रहा. गिल ने इस सीरीज में दो अर्धाशतक जड़े. इस दौरान उन्‍होंने 36 चौके और 2 छक्‍के लगाए.

चेतेश्‍वर पुजारा: भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच खेली गई चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज में चेतेश्‍वर पुजारा पांचवें स्‍थान पर हैं.








Source link