IND VS AUS: कोच तारक सिन्हा का खुलासा- ऋषभ पंत मुश्किल वक्त में अकेले थे

IND VS AUS: कोच तारक सिन्हा का खुलासा- ऋषभ पंत मुश्किल वक्त में अकेले थे


IND VS AUS: कोच तारक सिन्हा बोले- मुश्किल वक्त में अकेले लड़े पंत (फोटो-AP)

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को क्रिकेट का ककहरा सिखाने वाले तारक सिन्हा (Tarak Sinha) ने कहा कि ब्रिसबेन में ऋषभ पंत की पारी उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगी.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 19, 2021, 7:46 PM IST

नई दिल्ली . ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के कोच तारक सिन्हा (Tarak Sinha) ने मंगलवार को कहा कि उनके शिष्य ने ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के चौथे टेस्ट में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी सबसे अच्छी पारी खेलकर आलोचकों को हमेशा के लिए चुप करा दिया. पंत की 138 गेंद 89 रन की नाबाद साहसिक पारी के दम पर भारतीय टीम ने मैच के पांचवें दिन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की. सिन्हा ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘उन्होंने (पंत) इस पारी से अपने आलोचकों को हमेशा के लिए चुप करा दिया. यह एक खिलाड़ी को मौका देने के बाद उस पर भरोसा जताने का असर है.’

तारक सिन्हा ने कहा, ‘मुझे यकीन है कि उनकी विकेट कीपिंग में सुधार होगा. एक बार जब आप टीम में अपनी जगह को लेकर आश्वस्त हो जाते हैं और हर कोई कहता है कि आप अच्छे हैं, तो बाकी सब अपने आप ठीक होने लगता है. यह आत्मविश्वास हासिल करने के बारे में है.’

मुश्किल वक्त में पंत अकेले थे, खुद की अपनी मदद- तारक
बल्लेबाजी के दौरान खराब शॉट चयन और विकेट के पीछे लचर प्रदर्शन के कारण पंत को अकसर आलोचना का सामना करना पड़ता है. इसी वजह से पंत वनडे और टी20 टीम से बाहर होने के बाद एडिलेड टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में सफल नहीं हुए . एडिलेड के बाद वह तीनों टेस्ट में टीम का हिस्सा रहे. सिन्हा ने कहा कि पंत के पास अब यह साबित करने का मौका है कि वह शीर्ष स्तर के खिलाड़ी हैं. उन्होंने कहा, ‘उनकी मदद के लिए केवल एक व्यक्ति था – जो वह खुद थे. चुनौती का सामना करना उसकी खूबी है. इस सफलता का श्रेय सिर्फ उसी को जाता है. ‘IND VS ENG: इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली-हार्दिक पंड्या की वापसी

पंत के लिए अच्छा नहीं रहा साल 2020- तारक सिन्हा
इस 23 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने इससे पहले सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में पांचवें दिन 97 रन की पारी खेल कर भारत को मैच जीतने की स्थिति में ला दिया. सिन्हा ने कहा, ‘ बहुत सारी चीजों के बाद भी वह अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर रहा था. वह 2020 में तीनों प्रारूपों में अपने करियर के सबसे निचले स्तर से गुजर रहा था.’ उन्होंने कहा, ‘ वह पहले टी20 और एकदिवसीय से बाहर हुआ और फिर टेस्ट टीम में उसकी जगह पक्की नहीं थी. ऐसे स्थिति में आप अच्छा कर के अपनी जगह पक्की करना चाहते हैं.’








Source link