Ind Vs Aus: तीन बार घायल होने के बाद भी योद्धा की तरह क्रीज पर डटे रहे Cheteshwar Pujara; ठोका अर्धशतक

Ind Vs Aus: तीन बार घायल होने के बाद भी योद्धा की तरह क्रीज पर डटे रहे Cheteshwar Pujara; ठोका अर्धशतक


ब्रिसबेन: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे और आखिरी टेस्ट किसी जंग से कम नहीं है. टीम इंडिया की आधे से ज्यादा खिलाड़ी चोटिल है और अपनी युवा टीम के साथ मैदान पर उतरी भारतीय टीम का संघर्ष देखने लायक है. मैच के आखिरी दिन जीत के लिए 328 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम का जज्बा काबिले तारीफ है. फिर चाहे गिल की बात करें या फिर चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) की.

योद्धा की तरह खेले पुजारा

इस सीरीज में किसी भी हालत में हर मुश्किल को पार करना टीम इंडिया की खासियत बन गई है. टीम इंडिया की वॉल कहे जाने पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने मैच के आखिरी दिन शानदार प्रदर्शन किया.

 

एक नहीं, दो नहीं, इस खिलाड़ी को तीन पर ऑस्ट्रेलियाई पेसर्स की गेंद लगी और ये खिलाड़ी दर्द में करहाता हुआ दिखा, लेकिन पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने हार नहीं मानी. वाकई में ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए वॉल की तरह खड़ा रहा.

 

पुजारा तीन बार गेंद लगने के बाद भी एक योद्धा की तरह क्रीज पर डटे रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया. 

क्रीज पर डटे रहे पुजारा

रोहित शर्मा का विकेट गिरने के बाद पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने शुभमन गिल के साथ शतकीय साझेदारी की और टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. गिल और पुजारा के बीच 240 गेंदों में 114 रनों की साझेदारी हुई. 

वहीं रहाणे के साथ 53 रन की साझेदारी हुई, इसके अलावा पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने ऋषभ पंत के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की. 

फैंस ने पुजारा को बताया ‘हीरो’

जिस तरह पुजारा (Cheteshwar Pujara) ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने डटे रहे, उन्होंने फैंस के दिलों में जगह बना ली है. फैंस पुजारा को आज का हीरो बता रहे हैं और उन पर मजेदार पोस्ट कर रहे हैं.





Source link