भारत की ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाते फैंस (फोटो क्रेडिट: एपी)
शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ने ब्रिस्बेन टेस्ट के आखिरी दिन अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी
- News18Hindi
- Last Updated:
January 19, 2021, 8:19 PM IST
मेडन टेस्ट शतक से चूके गिल
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल अपने मेडन टेस्ट शतक से चूक गए, लेकिन उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी से भारत ने टी ब्रेक तीन विकेट पर 183 रन बनाकर मेजबान पर दबाव बना लिया था. भारत ने दूसरे सेशन में उनके अलावा कप्तान अजिंक्य रहाणे (24) का विकेट भी गंवाया. इसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने पंत के साथ मिलकर पारी को संभाला. रोहित शर्मा (सात) के सुबह जल्दी आउट होने के बाद गिल और पुजारा ने दूसरे विकेट के लिये 114 रन की साझेदारी की.
इस 21 वर्षीय बल्लेबाज ने सहजता से कट और ड्राइव लगाए और कुछ शॉर्ट पिच गेंदों खूबसूरत पुल शॉट भी लगाए. उन्होंने अपना दूसरा अर्धशतक पूरा करने के बाद मिचेल स्टार्क के बाउंसर को बैकवर्ड प्वाइंट पर छह रन के लिये भी भेजा. गिल ने नाथन लायन की ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में स्लिप में स्टीव स्मिथ को कैच दे दिया. गिल ने 146 गेंदें खेली तथा आठ चौके और दो छक्के लगाए. इसके बाद रहाणे कमिंस की गेंद पर आउट हो गए.
पुजारा और पंत बने ढाल
रहाणे के आउट होने के बाद पुजारा और पंत टीम की ढाल बने. दोनों के बीच 61 रन की साझेदारी हुई. 228 रन के स्कोर पर भारत को चेतेश्वर पुजारा के रूप में चौथा झटका लगा. पुजारा कमिंस की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए. इसके बाद पंत ने जिम्मेदारी संभाली और मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर 37 रन की साझेदारी की. मयंक अग्रवाल एक बार फिर फ्लॉप रहे और 9 रन बनाकर कमिंस के शिकार बने.मयंक अग्रवाल एक बार फिर फ्लॉप रहे और 9 रन बनाकर कमिंस के शिकार बने.
यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: सीरीज की खोज हैं ये 2 भारतीय खिलाड़ी, दिग्गजों पर भी पड़े भारी
IND vs AUS: बल्लेबाजों ने सीरीज में मचाया कोहराम, टॉप 5 में तीन भारतीय हैं शामिल
इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने पंत का दूसरे छोर पर साथ देकर भारत की जीत को लगभग पक्का कर दिया. सुंदर 22 रन बनाकर लाथन की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद शार्दुल ठाकुर भी 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 325 रन पर 7वां झटका लगने के बाद नवदीप सैनी क्रीज पर आए, मगर उस समय स्ट्राइक पंत के पास ही थी और पंत ने विजयी चौका जड़कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी.