चौथे टेस्ट में मोहम्मद सिराज और टी नटराजन ने अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचा दिया (साभार-एपी)
टीम इंडिया के उभरते गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में कोहराम मचा दिया. पहली सीरीज में ही दिग्गज बल्लेबाजों के मन में अपना खौफ बैठा दिया.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 19, 2021, 8:20 PM IST
मोहम्मद सिराज: ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने से पहले ही अपने पिता को खोने वाले मोहम्मद सिराज (mohammed siraj ) को मेलबर्न टेस्ट में डेब्यू करने का मौका मिला था. मेलबर्न टेस्ट में जब मोहम्मद सिराज को डेब्यू कैप सौंपी गई तो किसी ने नहीं सोचा था कि वो ऑस्ट्रेलियाई खेमे में एक खौफ सा पैदा कर देंगे. उन्होंने तीन टेस्ट की कुल 6 पारियों में 2.85 की इकोनॉमी से 384 रन देकर 13 विकेट लिए. उनका सर्वश्रेष्ठ 73 रन पर पांच विकेट रहा. सिराज ने 32 मेडन ओवर फेंके. दायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपनी पेस, बाउंस, स्विंग और रिवर्स स्विंग से विरोधी बल्लेबाजों के दांत खट्टे कर दिये.
सिराज ने अपने पहले टेस्ट मैच में ही दोनों पारियों को मिलाकर कुल 5 विकेट लेने का कारनामा किया था. मोहम्मद सिराज के स्पेशल होने की वजह उनका आक्रामक रवैया है. सिराज ने मेलबर्न टेस्ट में फेंकी अपनी हर गेंद पर पूरी जान लगाई. साथ ही उनकी गेंद पिच पर पड़ने के बाद काफी सीम भी होती दिखाई दी जिससे बल्लेबाजों को परेशानी हुई. सिराज की शॉर्ट गेंद भी खास है क्योंकि वो बल्लेबाज की ओर दूसरे गेंदबाजों के मुकाबले तेजी से आती है.
टी नटराजन: ब्रिस्बेन टेस्ट से डेब्यू करने वाले टी नटराजन (t natarajan) ने अपने पहले ही मैच में दिखा दिया कि वो टीम इंडिया के भविष्य हैं. नटराजन ने पहली पारी में 3 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने ब्रिस्बेन टेस्ट में बतौर ओपनिंग गेंदबाज डेब्यू किया और सबसे पहले मैथ्यू वेड का शिकार किया. इसके बाद उन्होंने पहली पारी में शतक लगाने वाले मार्नस लाबुशेन का भी विकेट झटका. यह भी पढ़ें :
IND vs AUS: इन बल्लेबाजों ने सीरीज में मचाया कोहराम, टॉप 5 में तीन भारतीय हैं शामिल
IND VS AUS: ब्रिसबेन टेस्ट में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, ये हैं भारत की 5 ‘महाविजय‘
हालांकि दूसरी पारी में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली, मगर उन्होंने बाकी भारतीय गेंदबाजों की तुलना में सबसे किफायती गेंदबाजी की. उन्होंने 2.90 की इकोनॉमी से गेंदबाजी की. नटराजन ने इसी दौरे पर वनडे और टी20 डेब्यू भी किया था. एक वनडे में उन्होंने दो विकेट लिए थे और टी20 सीरीज के तीन मैचों में उन्हें तीन विकेट मिले थे.