MP News Live Updates: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में घोटाला करने वालों पर NSA में कार्रवाई

MP News Live Updates: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में घोटाला करने वालों पर NSA में कार्रवाई


इंदौर.इस घोटाले की वजह से 51,000 से ज़्यादा वाजिब हितग्राहियों को राशन नहीं मिल पाया था. अब इस मामले में सरकार ने राशन माफिया भरत दवे और प्रमोद दहीगुड़े पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की है.

MP News, 19 January 2021: मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार के कैबिनेट की बैठक होनी है. बैठक में कई अहम निर्णय होने की संभावना है. कैबिनेट की बैठक से जुड़ी खबरों के साथ ही मध्य प्रदेश की हर घटना की ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए.

शराब माफिया का ढाबा ज़मींदोज़
.सागर में भी माफिया मुक्त अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत गढ़ाकोटा के शराब माफिया आशिक खान पर कार्रवाई की गयी. उसका ढाबा पुलिस और प्रशासन की टीम ने ज़मीदोज़ कर दिया.ये ढाबा सागर -दमोह रोड पर बना था. दो दिन पहले आशिक के घर से 300 पेटी अंग्रेजी और देसी अवैध शराब पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने जब्त की थी.





Source link