क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की हत्या में शामिल कच्छाधारी गैंग का आमिर सहारनपुर से गिरफ्तार

क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की हत्या में शामिल कच्छाधारी गैंग का आमिर सहारनपुर से गिरफ्तार


सुरेश रैना (File Photo)

पुलिस के अनुसार पंजाब के पठानकोट में कच्छा गैंग द्वारा डकैती की गई थी, जिसमें क्रिकेटर सुरेश रैना (Suresh Raina) के रिश्तेदार के घर में 6 कच्छाधारी गैंग के लोग घुस गए थे. डकैती के बाद मारपीट हुई थी और 2 लोग गंभीर घायल हो गए थे, साथ ही क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की मौत हो गई थी.

सहारनपुर. पंजाब (Punjab) के पठानकोट में डकैती के हमले में क्रिकेटर सुरेश रैना (Cricketer Suresh Raina) के रिश्तेदार की हत्या मामले में शामिल एक आरोपी को सहारनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 4 महीने पहले क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की डकैती के दौरान हमले में मौत हुई थी. सहारनपुर पुलिस ने कच्छा गैंग के आरोपी को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया.

अब तक कुल 4 गिरफ्तार, 2 फरार

पुलिस के अनुसार पंजाब के पठानकोट में कच्छा गैंग द्वारा डकैती की गई थी, जिसमें क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार के घर में 6 कच्छाधारी गैंग के लोग घुस गए थे. डकैती के बाद मारपीट हुई थी और 2 लोग गंभीर घायल हो गए थे, साथ ही क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदार की मौत हो गई थी. पुलिस ने कच्छाधारी गैंग के तीन लोगों को तो गिरफ्तार कर लिया था लेकिन गैंग के तीन अन्य सदस्य फरार हो गए थे. आज सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने कच्छा गैंग के सदस्य साजन उर्फ आमिर पुत्र आमीन निवासी आलमपुर गंगोह को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया है.

suresh raina relative murder case accused arrested

कच्छा गैंग का सदस्य साजन उर्फ आमिर पुत्र आमीन (बैठा हुआ)

4 महीने पहले पठानकोट में हुई थी घटना

एएसपी सैयद अली अब्बास ने बताया कि 4 महीने पहले पठानकोट में ये घटना हुई था, जिसमें एक घर में 6 कच्छा धारी लोग घुस गए थे. पहले इन लोगों ने लूट की थी और फिर 2 लोगों को घायल भी किया था. जिसमें 3 लोग पकड़े गए थे और बाकी लोग फरार हो गए थे. उसी गैंग के एक सदस्य को हमने गिरफ्तार किया है और गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस को सौंप दिया है.








Source link