सुरेश रैना को जीरो पर आउट करने वाले 19 साल के कश्‍मीरी गेंदबाज को मुंबई इंडियंस का बुलावा

सुरेश रैना को जीरो पर आउट करने वाले 19 साल के कश्‍मीरी गेंदबाज को मुंबई इंडियंस का बुलावा


मुंबई इंडियंस ने मुजताबा यूसुफ को ट्रॉयल के लिए बुलाया (Mumbai Indians/Twitter)

इस 19 साल के गेंदबाज को सैयद मुश्‍ताक अली टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में जम्‍मू- कश्‍मीर की प्‍लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी, मगर जब मौका मिला तो आईपीएल की फ्रेंचाइजियों को भी हैरान कर दिया.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 20, 2021, 4:24 PM IST

नई दिल्‍ली. आईपीएल 2021 (IPL 2021) की तैयारियां शुरू हो चुकी है. बुधवार शाम तक सभी फ्रेंचाइजी रिटेन करने वाले खिलाड़ियों की लिस्‍ट जारी कर देगी. इसके बाद अगले महीने बीसीसीआई मिनी ऑक्‍शन का आयोजन करेगा. ऑक्‍शन से पहले फ्रेंचाइजी छुपे हुए टैलेंट को भी खोजने में लगी हुई है और इसके लिए उनकी नजर सैयद मुश्‍ताक अली टी20 ट्रॉफी टूर्नामेंट ( Syed Mushtaq Ali Trophy tournament) पर है. इस टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचाने वाले जम्‍मू कश्‍मीर के तेज गेंदबाज को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने ट्रायल के लिए भी बुला लिया है. ग्रेटर कश्‍मीर की खबर के अनुसार 19 साल के कश्‍मीरी गेंदबाज मुजताबा यूसुफ को मुंबई ने ट्रायल के लिए बुलाया है.
साउथ कश्‍मीर के रहने वाले युसूफ ने टूर्नामेंट में गेंद से जम्‍मू कश्‍मीर के लिए गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और 4 मैचों में कुल 5 विकेट लिए. विकेट निकालने के अलावा युसूफ टूर्नामेंट में काफी किफायती गेंदबाज भी साबित हो रहे हैं. सूत्र के अनुसार टूर्नामेंट के दौरान कई फ्रेंचाइजियों ने बेंगलुरु में मैच देखा.

यह भी पढ़ें : 

8 रन पर 4 विकेट लेकर शाकिब अल हसन ने किया वापसी का ऐलान, मैच फिक्सिंग मामले में लगा था बैनICC Test Rankings: ऋषभ पंत ने लगाई लंबी छलांग, मार्नस लाबुशेन ने विराट कोहली को पछाड़ा

मुजातबा ने अपनी गेंदबाजी से हर किसी को प्रभावित किया और अब उन्‍हें मुंबई इंडियंस ने ट्रायल के लिए बुलाया. टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में मुजातबा को प्‍लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी, मगर जब उन्‍हें मौका मिला तो उन्‍होंने शानदार गेंदबाजी की. मुजातबा हाल में भी बतौर नेट गेंदबाज के रूप में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्‍सा थे. वह इससे पहले भारतीय जूनियर कैंप्‍स का भी हिस्‍सा रह चुके हैं. उन्‍होंने पिछले सीजन ही सीनियर क्रिकेट में डेब्‍यू किया था. 14 जनवरी को ही मुजातबा ने यूपी के खिलाफ मैच में सुरेश रैना को डक आउट कर तहलका मचा दिया था.








Source link