IND VS AUS: शेन वॉर्न ने टिम पेन की कप्तानी की भी आलोचना की (PC:AP)
भारत ने चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम को तीन विकेट से हराकर यादगार जीत दर्ज की और सीरीज 2-1 से अपने नाम करते हुए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी बरकरार रखी.
उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की रणनीति पर सवाल उठेंगे और उन्हें सवाल उठाने चाहिए. गेंदबाजों पर सवाल उठेंगे, खिलाड़ियों के टीम में स्थान पर सवाल उठाए जाएंगे. ऐसा होना चाहिए. आप इसने बच नहीं सकते और न ही इन्हें हटाकर कह सकते हो कि भारत हमसे काफी अच्छी टीम थी. वॉर्न ने हालांकि भारतीय टीम की प्रशंसा के पुल बांधे, जिसने अपने खिलाड़ियों के चोटिल होने और नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में शानदार प्रदर्शन किया.
वॉर्न ने बांधे टीम इंडिया की तारीफों के पुल
उन्होंने कहा कि जो भारतीय खिलाड़ी खेले, उनसे उनका श्रेय नहीं छीना जा सकता, क्योंकि उनकी पहली चयनित टीम में से शायद दो या तीन खिलाड़ी ही ऐसे थे जो उस टीम में खेले थे. इस महान स्पिनर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में मौकों का फायदा नहीं उठाया. उन्होंने कहा कि हां ऑस्ट्रेलिया को इस सीरीज को जीतने और भारत को रौंदने के लिए कई मौके मिले थे, लेकिन वे इनका फायदा नहीं उठा सके. वे ऐसा बिल्कुल नहीं कर सके.यह भी पढ़ें :
सुरेश रैना को डक आउट करने वाले 19 साल के कश्मीरी गेंदबाज को मुंबई इंडियंस का बुलावा
8 रन पर 4 विकेट लेकर शाकिब अल हसन ने किया वापसी का ऐलान, मैच फिक्सिंग मामले में लगा था बैन
उन्होंने टिम पेन की कप्तानी की भी काफी आलोचना की और कहा कि विकेटकीपर ने अपनी रणनीति की विफलता की जिम्मेदारी नहीं ली. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कई बार उनकी रणनीति भी इतनी अच्छी नहीं रही और मुझे लगता है कि बतौर कप्तान यह जिम्मेदारी टिम पेन पर ही आएगी. वार्न ने कहा कि यह सिर्फ टिम पेन की ही गलती नहीं है, बल्कि गेंदबाजों को भी यह कहने की अनुमति दी गई कि उन्होंने कहा कि टिम मैं यह करना चाहता हूं. इसलिये यह गेंदबाजों और कप्तान के बीच संयोजन रहा, लेकिन दिन के अंत में आप कप्तान हो, आपको जिम्मेदारी लेनी होती है. वह निराश होंगे.