मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है (Mumbai Indians/Twitter)(Mumbai Indians/Twitter)
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है.उसे अब नीलामी से चार विदेशी खिलाड़ियों की जरूरत है.
- News18Hindi
- Last Updated:
January 20, 2021, 6:28 PM IST
नई दिल्ली. आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी लसिथ मलिंगा को रिलीज कर दिया है. मलिंगा के अलावा जेम्स पैटिंसन, नाथन कूल्टर लाइन और मिचेल मैक्लेघन को भी मुंबई ने नीलामी से पहले रिलीज कर दिया है. मुंबई के पास 15.35 करोड़ रुपये है और उन्हें अब नीलामी से चार विदेशी खिलाड़ियों की जरूरत है. रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है और वह टीम में ज्यादा बदलाव करना नहीं चाहेगी.