मुंबई पहुंचने पर अजिंक्य रहाणे का ढोल नगाड़ों से हुआ स्वागत, देखें दिल खुश कर देना वाला VIDEO

मुंबई पहुंचने पर अजिंक्य रहाणे का ढोल नगाड़ों से हुआ स्वागत, देखें दिल खुश कर देना वाला VIDEO


अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने 2-1 से सीरीज जीती. (PIC: News18 Lokmat)

India vs Australia: अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 21, 2021, 2:29 PM IST

नई दिल्ली. भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) के मुंबई वापस लौटने पर प्रशंसकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया. रहाणे, सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मुख्य कोच रवि शास्त्री ऑस्ट्रेलिया से गुरुवार की सुबह मुंबई पहुंचे. कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारत ने ब्रिसबेन में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीती और इस तरह से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) अपने पास बरकरार रखी. रहाणे, शास्त्री, रोहित, शार्दुल और शॉ का मुंबई पहुंचने पर मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने स्वागत किया. रहाणे ने टीम की जीत का जश्न मनाने के लिये केक भी काटा.

मुंबई पहुंचे सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को अगले सात दिन तक घर में पृथकवास पर रहने की सलाह दी गई है. हालांकि रहाणे के क्वारंटीन होने से पहले प्रशंसकों से उनके साथ घर के बाहर जमकर जश्न मनाया. रहाणे के लिए रेड कार्पेट भी बिछाया गया था. इस दौरान रहाणे ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ फोटो भी खिंचवाई. वहीं प्रशंसक ‘आला रे आला, अजिंक्य रहाणे आला’ के नारे लगा रहे थे. एडिलेड टेस्ट में करारी शिकस्त के बावजूद रहाणे ने नेतृत्व में मेलबर्न और ब्रिसबेन टेस्ट जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम का गरूर तोड़ा था. रहाणे ने टेस्ट में अब तक पांच मैचों में कप्तानी की है और उनके नेतृत्व में भारत एक भी मैच नहीं हारा है. भारत ने रहाणे की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है जबकि एक मैच ड्रॉ कराया है.

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS: यह भारत की युवाशक्ति की जीत है, इसे आंकड़ों में तौलने की गलती मत करिए

ऋषभ पंत दुनियाभर में मशहूर! फिर भी क्यों बनाना चाहते हैं अपनी पहचान?

रहाणे एक सप्ताह मुंबई में रहने के बाद 27 जनवरी को चेन्नई पहुंच सकते हैं. इंग्लैंड और भारत के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट मैच चेन्नई में खेले जाने हैं. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट टेबल में शीर्ष स्थान पर काबिज भारत की नजरें अब इंग्लैंड को मात देने पर है. इसके साथ ही टीम इंडिया आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भी न्यूजीलैंड को पहले स्थान से हटाना चाहेगी.








Source link