IPL 2021: RCB में सलेक्ट नहीं होने पर निराश हैं फुटबॉलर हैरी केन, ट्वीट कर बताया

IPL 2021: RCB में सलेक्ट नहीं होने पर निराश हैं फुटबॉलर हैरी केन, ट्वीट कर बताया


विराट कोहली और हैरी केन काफी अच्छे दोस्त हैं. (Harry Kane Twitter)

IPL 2021: आरसीबी के द्वारा रिटेन किए गए और रिलीज किए गए खिलाड़ियों पर हैरी केन ने टीम के साथ चुटकी ली है. आरसीबी के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट देख उन्होंने एक ट्वीट किया.


  • News18Hindi

  • Last Updated:
    January 21, 2021, 2:50 PM IST

नई दिल्ली. फुटबॉल के सुपरस्टार हैरी केन (Harry Kane) हार्डली प्रीमियर लीग क्लब टोटेन्हैम होट्सपुर में जगह पाने से वंचित रह गए. इंग्लिश फॉर्वर्ड के लिए फुटबॉल पहला प्यार है. उन्हें कभी-कभी अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते भी देखा जा सकता है. हालांकि, केन का फुटबॉल कौशल उन्हें दुनिया के बेहतरीन स्ट्राइकर में शामिल करता है, लेकिन कई बार उन्होंने अपना दूसरा कौशल क्रिकेट को भी बताया है. खासतौर पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से उन्हें खासा लगाव है.

विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ इस फुटबॉल स्टार की दोस्ती भी किसी से छिपी नहीं है.. आईपीएल की सभी टीमें 2021 (IPL 2021) की तैयारियों में जुटी हैं. फरवरी में एक मिनी ऑक्शन होने की खबरें हैं. उससे पहले आईपीएल की आठों टीमों ने उन खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है, जिन्हें वे रिटेन करना चाहती हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने चौंकाते हुए 12 खिलाड़ियों को रिटेन करने का फैसला किया. पिछले सीजन में आरसीबी ने प्लेऑफ में प्रवेश किया था.

ICC ने ऋषभ पंत के ‘स्पाइडरमैन’ गाने में लगाया तड़का, वायरल हो गया पोस्ट

मुंबई पहुंचने पर अजिंक्य रहाणे का ढोल नगाड़ों से हुआ स्वागत, देखें दिल खुश कर देना वाला VIDEOआरसीबी के द्वारा रिटेन किए गए और रिलीज किए गए खिलाड़ियों पर हैरी केन ने टीम के साथ चुटकी ली है. आरसीबी के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट देख उन्होंने एक ट्वीट किया. हैरी केन ने लिखा, ”मैं कुछ निराश हुआ, लेकिन अब भी मैं आरसीबी को चियर करुंगा.”

आरसीबी के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट पर हैरी केन ने एक ट्वीट किया है (Harry Kane/Twitter)

बता दें कि हैरी केन आरसीबी के बड़े प्रशंसक हैं. वह कोहली के भी प्रशंसक हैं. अपने-अपने खेलों के ये दोनों ही दिग्गज सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे से मजाक करते रहे हैं. जब भारतीय टीम इंग्लैंड में होती है तो दोनों मुलाकात भी करते हैं. 2016 के बाद पिछले आईपीएल में पहली बार आरसीबी प्लेऑफ में पहुंची थी. आरसीबी के प्रबंधन ने नए सीजन के लिए 12 खिलाड़ियों को रिटेन किया है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
रिटेन खिलाड़ी: विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्‍त पडिक्‍कल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्‍मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जम्‍पा, शहबाज अहमद, जोश फिलिप, केन रिचर्ड्सन और पवन देशपांडे.
रिलीज खिलाड़ी: मोईन अली, शिवम दुबे, उमेश यादव, एरोन फिंच, क्रिस मॉरिस.








Source link